कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के बाद अब प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महाराज आजकल के लड़के-लड़कियों के चरित्र को लेकर अपनी चिंता व्यक्त कर रहे हैं।
प्रेमानंद महाराज ने कहा कि सौ में शायद दो-चार कन्याएं ही ऐसी होंगी जो अपना पवित्र जीवन रखकर किसी एक पुरुष को समर्पित करती होंगी। ऐसे में वे सच्ची बहू कैसे बनेंगी? उनके अनुसार, जो कन्या चार पुरुषों से मिल चुकी हो, वह भला कैसे सच्ची बहू बन सकती है?
इसी तरह, महाराज ने लड़कों पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि जो लड़के चार लड़कियों से मिल चुके हों, वे कैसे सच्चे पति बन पाएंगे? महाराज ने वर्तमान में लड़के-लड़कियों के बीच एक से अधिक बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड रखने के चलन पर भी अपनी चिंता व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि आजकल सच्ची बहू या सच्चा पति मिलना अत्यंत दुर्लभ हो गया है। यदि कोई ऐसा मिलता है तो उसे भगवान का वरदान समझना चाहिए। उनके अनुसार, आज के लड़के-लड़कियों का चरित्र पवित्र नहीं है और बच्चों को सही मार्गदर्शन और प्रेम की आवश्यकता है।
महाराज ने कहा कि जब चरित्र पवित्र नहीं हैं, तो अच्छे विचार कैसे आएंगे? उन्होंने आधुनिक रिश्तों की अस्थिरता पर चिंता जताते हुए कहा कि एक लड़के से ब्रेकअप और दूसरे से संबंध, दूसरे से ब्रेकअप और तीसरे से संबंध - यह व्यवहार व्याभिचार में बदल रहा है। ऐसे में चरित्र कैसे शुद्ध होगा?
महाराज ने आगे कहा कि जिन्हें चार होटल का भोजन खाने की आदत पड़ गई है, उन्हें घर की रसोई का भोजन कैसे अच्छा लगेगा? इसी प्रकार, जिन्हें चार पुरुषों से मिलने की आदत हो गई है, उनमें एक पुरुष को स्वीकार करने की हिम्मत नहीं रह जाएगी।
उन्होंने कहा कि जो पुरुष चार लड़कियों से व्याभिचार करते हैं, वे अपनी पत्नी से संतुष्ट नहीं रह पाएंगे। उन्हें चार से व्याभिचार करना पड़ेगा, क्योंकि उन्हें इसकी आदत पड़ चुकी है। उन्होंने मोबाइल के कारण फैल रही गंदी बातों पर भी चिंता व्यक्त की।
महाराज ने कहा कि हमारा देश धर्म प्रधान है, लेकिन इसमें विदेशी माहौल घुस गया है। उन्होंने लिव-इन रिलेशनशिप को गंदगी का खजाना बताया। उन्होंने याद दिलाया कि हमारे देश में पवित्रता के लिए जान दे दी जाती थी, खासकर जब मुगलों का आक्रमण हुआ था।
उन्होंने कहा कि पहले पाणिग्रहण को बहुत पवित्र माना जाता था। देवी-देवताओं और बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया जाता था, और उसके बाद गृहस्थ धर्म में प्रवेश किया जाता था। लेकिन आज लोग पहले ही व्याभिचार और गंदे आचरण कर रहे हैं। ऐसे लोग पाणिग्रहण को क्या मानेंगे?
महाराज ने सलाह दी कि शादी से पहले जो गलती हो गई सो हो गई, लेकिन कम से कम शादी के बाद तो सुधर जाओ। उन्होंने कहा कि यह बहुत विचित्र समय चल रहा है। अगर आज कोई पवित्र मिल जाए तो भगवान का वरदान समझो।
#Watch: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के बाद अब सोशल मीडिया पर संत प्रेमानंद महाराज का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें प्रेमानंद महाराज आजकल के लड़के-लड़कियों के चरित्र को लेकर चिंता व्यक्त कर रहे हैं। कहा कि सौ में दो चार कन्याएं ऐसी होंगी जो अपना पवित्र जीवन रखकर किसी पुरुष को… pic.twitter.com/96zsdOylwE
— Hindustan (@Live_Hindustan) July 29, 2025
ऑपरेशन सिंदूर: एक मुकदमा कर दो... जवाहर लाल नेहरू हाजिर हों , लोकसभा में RJD सांसद मनोज झा ने ऐसा क्यों कहा?
लंदन फ्लाइट में अल्लाह हू अकबर चिल्लाया युवक, सच्चाई जान उड़ गए होश
HSSC चेयरमैन का बड़ा ऐलान: ग्रुप डी परीक्षा के लिए तैयार रहें युवा!
ओवल में पिच क्यूरेटर पर क्यों भड़के गंभीर? सहयोगी स्टाफ से बदसलूकी बनी वजह!
रूस में विनाशकारी भूकंप: जापान में सुनामी, हवाई में इमरजेंसी, आधी दुनिया में दहशत!
यात्री का बैग बड़ा निकला, फ्लाइट से रोका, महिला ज़मीन पर बैठकर रो पड़ी!
अखिलेश यादव के बयान पर मचा बवाल, कहा - हमारे भी प्रधानमंत्री हैं
मौत के कुएं में स्टंटमैन गिरा, बिना ड्राइवर के दौड़ती रही बाइक, मची भगदड़!
मेधा रूपम: मुख्य चुनाव आयुक्त की बेटी और IAS पति, बनीं नोएडा की नई DM
शुभमन गिल: टेस्ट मैच खेलने के मिलते हैं अब तीन गुना ज़्यादा पैसे!