लिव-इन रिलेशन: गंदगी का खजाना - स्वामी प्रेमानंद महाराज का बड़ा बयान
News Image

प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे लिव-इन रिलेशनशिप पर अपनी राय व्यक्त कर रहे हैं।

महाराज जी ने एक भक्त के सवाल के जवाब में कहा, ये लिव-इन रिलेशन क्या है? ये गंदगी का खजाना है। उन्होंने आगे कहा कि हमारे देश में पवित्रता के लिए लोगों ने अपनी जान दे दी। जब मुगलों का आक्रमण हुआ, तो महिलाओं ने अपनी पवित्रता बचाने के लिए मौत को गले लगाया, लेकिन अपने शरीर को नहीं छूने दिया। आज, वही बच्चे यह सब कर रहे हैं।

उन्होंने शादी को एक पवित्र रिश्ता बताते हुए कहा कि हमारे देश में अपनी पत्नियों को प्राण माना गया है, अर्द्धांगिनी माना गया है। लेकिन आजकल यह संस्कृति कहां चली गई? यह इसलिए हो रहा है क्योंकि पहले से ही आपस में बातचीत हो रही है। हमारे यहां शादी को बहुत पवित्र रिश्ता माना गया है। ब्याह के बाद पूरे गांव के देवी-देवताओं के दर्शन होते हैं, बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया जाता था, फिर वे अपने घर में जाते थे।

महाराज जी ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आजकल बच्चे और बच्चियां पवित्र नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई पवित्र मिल जाए तो यह भगवान का वरदान समझो। उन्होंने यह भी कहा कि शादी से पहले कई लड़कों से सम्बन्ध रखने वाली लड़कियां, शादी के बाद भी नहीं सुधरतीं।

प्रेमानंद महाराज ने कहा कि आजकल बच्चे और बच्चियों का चरित्र पवित्र नहीं है। उन्होंने पुराने जमाने की माताओं और बहनों के रहन-सहन का उदाहरण देते हुए कहा कि आज की बच्चियां शादी से पहले एक लड़के से ब्रेकअप होने के बाद दूसरे से रिलेशन रख रही हैं, और फिर तीसरे से।

महाराज जी ने कहा कि अगर किसी बच्ची को चार पुरुषों से मिलने की आदत पड़ गई हो, तो उसमें एक पति को स्वीकार करने की हिम्मत नहीं रह जाएगी। इसी तरह, जो पति चार लड़कियों से रिश्ता रखता है, वह अपनी पत्नी से संतुष्ट नहीं रहेगा।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

रेस्टोरेंट में बंदर का धावा, स्टाफ ने प्यार से परोसा नाश्ता

Story 1

अखिलेश से सवाल: क्या पाकिस्तान से होती है आपकी बात? लोकसभा में अमित शाह का तीखा हमला

Story 1

पहलगाम मुठभेड़ की टाइमिंग पर उठे सवाल, अबू आजमी ने जताया संदेह

Story 1

रजनीकांत और आमिर खान की कुली का नया पोस्टर जारी, ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज!

Story 1

महिला वकील से छूटा कार पर नियंत्रण, रिवर्स में होटल में घुसी, मची अफरा-तफरी!

Story 1

क्या ड्रग्स के नशे में चूर रहते हैं ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई? मोसाद लगा रही आरोप!

Story 1

हवा में उड़ा बाइक सवार, रॉकेट की तरह पलटा, फिर ज़मीन पर धड़ाम!

Story 1

सॉरी सर : राहुल गांधी ने लोकसभा स्पीकर से मांगी माफी, जानिए क्यों

Story 1

रोटी देने वाले दोस्त के पीछे 5 KM तक दौड़ा कुत्ता, दिल छू लेने वाली कहानी!

Story 1

डंके की चोट पर OBC को 27 प्रतिशत आरक्षण: मुख्यमंत्री मोहन यादव का ऐलान