लंदन के ल्यूटन हवाई अड्डे से ग्लासगो जा रही ईजीजेट की एक उड़ान में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक यात्री अचानक विमान को बम से उड़ाने की धमकी देने लगा।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि यात्री अपनी सीट से उठा और चिल्लाने लगा कि वह विमान को बम से उड़ा देगा। उसने डेथ टू अमेरिका , डेथ टू ट्रंप और अल्लाह हू अकबर के नारे भी लगाए।
इस घटना के बाद यात्रियों में भय का माहौल बन गया। विमान में मौजूद अन्य यात्रियों ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया।
पुलिस ने 41 वर्षीय संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है। आतंकवाद निरोधक अधिकारी ऑनलाइन प्रसारित हो रहे वीडियो का विश्लेषण कर रहे हैं।
एयरलाइन ने कहा है कि वह यात्रियों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं करेगी। सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए, आगे की कार्रवाई की जा रही है।
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प स्कॉटलैंड में हैं। उन्होंने यूरोपीय संघ प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ एक समझौता करने की घोषणा की है, जिससे ट्रांसअटलांटिक टैरिफ गतिरोध समाप्त हो जाएगा।
‘DEATH to Trump’ and ‘ALLAHU AKBAR’ — man causes panic on flight
— RT (@RT_com) July 27, 2025
Says he’s going to ‘BOMB the plane’
SLAMMED to ground by passenger pic.twitter.com/mVYwXqx7Yr
मन की बात सुनते भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला, कई घायल
मनसा देवी मंदिर में भगदड़: 6 श्रद्धालुओं की मौत, राहत कार्य जारी
तेजप्रताप यादव का धमाका: महुआ से निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव, RJD में मची खलबली!
पुणे रेव पार्टी: एकनाथ खडसे के दामाद प्रांजल खेवलकर गिरफ्तार
पाकिस्तान से खेलने के सवाल पर भड़के शिखर धवन, रिपोर्टर को लगाई फटकार!
ऑपरेशन सिंदूर बहस से थरूर का चौंकाने वाला किनारा, विपक्ष में उठे सवाल!
क्या आपने यह देखा? यह वीडियो हर कुछ दिनों में हो जाता है वायरल!
मैनचेस्टर टेस्ट में बॉल टेंपरिंग! क्या इंग्लैंड ने की चीटिंग?
मैच के बाद बेन स्टोक्स ने जडेजा से नहीं मिलाया हाथ, वीडियो से मचा हड़कंप!
खेल जारी रहना चाहिए: भारत-पाक मुकाबले की वकालत में उतरे गांगुली, ऑपरेशन सिंदूर के बाद भी दिया समर्थन