त्रिपुरा के खोवाई जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात सुनने के लिए एकत्र हुए भाजपा कार्यकर्ताओं के एक समूह पर हमला हुआ है, जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी है।
हमलावरों ने भाजपा सदस्यों के तीन वाहनों और 10 मोटरसाइकिल को भी आग के हवाले कर दिया। यह घटना चंपाहोवर पुलिस थाना क्षेत्र के दूरस्थ आदिवासी गांव पुरबा तकसैया में हुई।
भाजपा ने आरोप लगाया है कि हमले के पीछे उनके सहयोगी टिपरा मोथा के सदस्यों का हाथ है। हालांकि, राज्य में भाजपा नीत सरकार में शामिल प्रद्योत देबबर्मा के नेतृत्व वाली टिपरा मोथा पार्टी ने इस घटना में अपनी संलिप्तता से इनकार किया है।
खोवाई कुडियारासु के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं का एक समूह मन की बात कार्यक्रम सुनने के लिए एक घर में एकत्र हुआ था। अचानक, कुछ बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। सभी को पास के एक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया।
प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह हमला आंतरिक प्रतिद्वंद्विता के कारण हुआ और इसका मन की बात कार्यक्रम से कोई लेना-देना नहीं है। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
भाजपा जनजाति मोर्चा के महासचिव बिपिन देबबर्मा ने आरोप लगाया कि इस हमले के पीछे टिपरा मोथा की युवा इकाई का हाथ है। उन्होंने कहा कि घातक हथियारों से लैस लोगों ने भाजपा के उन कार्यकर्ताओं पर हमला किया, जो प्रधानमंत्री मोदी के रेडियो कार्यक्रम को सुन रहे थे। हमले में सात सदस्य घायल हो गए और दो को खोवाई से अगरतला के जीबीपी अस्पताल ले जाया गया।
भाजपा सदस्यों पर किए गए हमले की कड़ी निंदा करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री माणिक साहा से सभी हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
वन मंत्री अनिमेष देबबर्मा, जो टिपरा मोथा के नेता हैं, ने इस घटना में अपनी पार्टी की संलिप्तता से इनकार किया है। उन्होंने दावा किया कि उन्हें नहीं पता कि भाजपा ने क्या कहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी किसी भी तरह से हमले में शामिल नहीं है।
विपक्ष के नेता एवं माकपा नेता जितेंद्र चौधरी ने इसे बर्बर घटना बताया और दोषियों को कड़ी सजा दिये जाने की मांग की।
STORY | Tripura: Several BJP workers injured in attack during Mann Ki Baat , ally Tipra Motha blamed
— Press Trust of India (@PTI_News) July 27, 2025
READ | https://t.co/6GRlluyFxo pic.twitter.com/yaTU9k8H0i
तेजप्रताप यादव का धमाका: महुआ से निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव, RJD में मची खलबली!
ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई नशे में धुत रहते हैं, मोसाद का सनसनीखेज दावा
रिश्तेदारी गिनाने वाले SE निलंबित, ऊर्जा मंत्री का सख्त एक्शन
तुर्की का बंकर-बस्टर धमाका: 970 किलो के GAZAP और NEB-2 घोस्ट बमों से दुनिया में हलचल
चालान कटने पर शख्स ने पुलिस के सामने ही शुरू किए स्टंट, देखते रह गए अफसर!
पुणे में ड्रग्स रेड: पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे के दामाद प्रांजल खेवलकर हिरासत में
IND vs ENG: ऋषभ पंत टेस्ट सीरीज से बाहर, इस खिलाड़ी को मिला मौका
आज जमकर बरसेंगे बादल: मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और विदर्भ में अलर्ट जारी
अश्लील ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कार्रवाई: सोनू सूद ने सराहा सरकार का कदम
IND vs ENG: क्यों जडेजा-सुंदर ने ठुकराया बेन स्टोक्स का ड्रॉ का ऑफर?