सोशल मीडिया पर रील्स का क्रेज बढ़ता जा रहा है। सावन के महीने में लोग भगवान भोलेनाथ पर रील्स बना रहे हैं। कई लोग मंदिर में जाकर भी वीडियो बना रहे हैं, ताकि वे सोशल मीडिया पर लोकप्रिय हो सकें।
एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला महादेव की भक्ति करते हुए रील बना रही थी, लेकिन उसके साथ कुछ ऐसा हुआ कि वह हंसी का पात्र बन गई।
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक तालाब के किनारे ऊँचाई पर शिवलिंग है। महिला वहीं बैठकर पूजा करते हुए रील बनाना शुरू करती है। देखने से ऐसा लग रहा है कि शिवलिंग रील बनाने के लिए ही बनाया गया है।
महिला जिस जगह पर बैठती है, वहाँ से ढलान शुरू होती है। ढलान के कारण वो नीचे गिर जाती है और सीधे तालाब में जा गिरती है।
महिला के गिरने पर वीडियो बनाने वाला शख्स भी हंसने लगता है। महिला तालाब में गिर जाती है और इसी वजह से वीडियो वायरल हो रहा है। ऐसा भी हो सकता है कि यह महिला ने जानबूझकर किया हो।
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया गया है। कैप्शन में लिखा है, महादेव ने भक्ति का फल तुरंत दे दिया। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 22 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है।
महादेव ने भक्ति का फल तुरंत दे दिया. pic.twitter.com/CNhm6pBlhU
— कुंभकरण (@_kumbhkaran) July 24, 2025
कारगिल विजय दिवस से पहले पुंछ में बारूदी सुरंग विस्फोट, अग्निवीर शहीद, दो जवान घायल
अनुवादक के अटकने पर पीएम मोदी ने कहा: चिंता मत कीजिए, हम अंग्रेजी शब्द भी इस्तेमाल कर सकते हैं
फील्डिंग में चूक: रूट को जीवनदान, जडेजा ने डेब्यूटेंट को लगाई फटकार!
पंत के घायल पैर पर अंग्रेजों की चालबाजी, आर्चर और स्टोक्स ने साधा निशाना!
मोहम्मद सिराज और बेन डकेट के बीच तीखी बहस, अंपायर ने किया बीच-बचाव
पीएम मोदी का लंदन दौरा: चिंता मत कीजिए इंग्लिश बोलिए - क्या है पूरा मामला?
काजोल! हे भगवान... : क्या सरजमीन ने दर्शकों का दिल जीता?
मुइज्जू की किस बात पर मोहित हुए पीएम मोदी? भारत ने मालदीव को दिया बड़ा तोहफा
बेटे के जाने के बाद सब कुछ छीना? बहू रच रही बड़ी साज़िश!
सरज़मीं: काजोल और पृथ्वीराज का दमदार अभिनय, क्या कहानी छू पाई दिल?