एक अस्पताल में भर्ती मरीज का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। वीडियो में मरीज अपने बेड पर लेटा हुआ है और फोन चलाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाता है।
मरीज अपने फोन के कवर को निकालता है और उसे अपने पायजामे में डालकर नीचे की ओर ले जाता है। वह कवर को अपनी जांघ के पास ले जाकर उसमें अपने फोन को फिट कर देता है।
इस प्रकार, फोन उसकी जांघ के पास सुरक्षित रूप से टिक जाता है और वह आराम से फोन चलाता हुआ दिखाई देता है।
यह वीडियो एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर @Rupali_Gautam19 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, अमेरिका क्या कहता था, क्यो हो तुम, अब हम कहते हैं तू क्या है बे।
खबर लिखे जाने तक, इस वीडियो को 1 लाख 93 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है।
वीडियो देखने के बाद लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ये अद्भुत अविश्वसनीय भारत है, यहां टेक्नोलॉजी नहीं, टेक्नोलोजिया बोलती है। दूसरे यूजर ने लिखा, ज्ञान का भंडार है लोगों के पास। तीसरे यूजर ने लिखा, क्या दिमाग लगाया है। कई यूजर्स ने हंसने वाले इमोजी भी पोस्ट किए हैं।
वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं और मरीज के जुगाड़ की खूब तारीफ कर रहे हैं।
अमेरिका क्या कहता था क्या हो तुम
— Rupali Gautam (@Rupali_Gautam19) July 24, 2025
अब हम कहते हैं तू क्या है वे pic.twitter.com/FwrjaDrWrk
पुष्पा स्टाइल में गो-तस्करी: तेल टैंकर में भरे गाय-बैल, देखकर रह जाएंगे दंग
तेजस्वी CM बने तो मुझे मरवा देंगे - पप्पू यादव का सनसनीखेज दावा
जडेजा की गलती से भी टीम इंडिया को फायदा, राहुल ने दिया साथ!
ऋषभ पंत की चोट ने उजागर की क्रिकेट के सिस्टम की खामियां, सब्स्टीट्यूट नियम पर भड़के अंग्रेज दिग्गज
अयोध्या में मानवता शर्मसार: परिजनों ने कैंसर पीड़ित महिला को सड़क पर बेसहारा छोड़ा
बेन स्टोक्स को लगी प्राइवेट पार्ट पर गेंद, दर्द से कराहते हुए बैठे, वीडियो वायरल
तमिलनाडु में भाषा की लड़ाई: क्या बीजेपी बढ़ा रही है द्रविड़ राजनीति के लिए खतरा?
वॉर 2 के ट्रेलर में दिखा F1 रेसट्रैक पर स्पीडबोट, मीम्स की आई बाढ़!
झालावाड़ स्कूल हादसा: टीचर पोहा खा रहे थे, शिकायत की तो अंदर भगा दिया!
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर में एयरो ब्रिज की मजबूती जांचने का अनोखा तरीका, 300 सुरक्षा गार्डों ने एक साथ लगाई छलांग!