पटना समेत बिहार के कई जिलों में उमस भरी गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। पिछले 24 घंटों में अधिकांश जिलों का तापमान बढ़ा है, जिससे लोग परेशान हैं। केवल चार जिलों में ही अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मोतिहारी में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री, पूर्णिया का 37.2 डिग्री और दरभंगा का 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उमस के कारण पटना समेत कई जिलों में रात में भी लोगों को नींद नहीं आ रही है।
हालांकि, मौसम विभाग (IMD) पटना ने कुछ जिलों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।
रोहतास, औरंगाबाद, वैशाली, पटना, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, सारण और गया जिले में गुरुवार की सुबह येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को उमस से कुछ राहत मिल सकती है।
वहीं, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद और गया जिले में अगले तीन घंटों के अंदर वज्रपात और बारिश होने की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।
दूसरी ओर, बिहार की नदियों में उफान जारी है। गंगा, कोसी समेत कई प्रमुख नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच चुका है। कोसी बराज के 24 फाटक बीरपुर में खोले गए हैं। पटना के कई घाटों पर पानी लाल निशान के नजदीक है। गंगा का पानी निचले इलाकों में फैलने लगा है, जिससे बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है और तटबंधों की निगरानी बढ़ा दी गई है।
*#अधिकतम #तापमान और #परिवर्तन पिछले 24 घंटा #बिहार जिलों से। pic.twitter.com/DE620Z5PIY
— Mausam Bihar- IMD Patna (@imd_patna) July 23, 2025
यह मेरी ही जिम्मेदारी है : झालावाड़ स्कूल हादसे पर शिक्षा मंत्री का कबूलनामा, 5 टीचर निलंबित
मोदी ने इंदिरा गांधी को पछाड़ा, नेहरू का रिकॉर्ड टूटने की ओर? बीजेपी का कांग्रेस पर करारा वार
एक तीर, दो निशाने: मालदीव को 4850 करोड़, खजाना भरेगा हिंदुस्तान!
घोर कलयुग: बेटे ने माँ पर बरसाए लात-घूंसे, बेटी ने बनाया वीडियो!
पंत की साहसिक पारी: 50 साल बाद भी याद रखेंगे!
मालदीव को मोदी का दोस्ती का तोहफा: ₹4,850 करोड़ का लोन और सैन्य सहायता!
भारत ने बनाया घातक ड्रोन, दुश्मन पर दागेगा मिसाइल!
एशिया कप पर BCCI का दबदबा कायम, PCB चीफ नकवी को मिली निराशा!
संघ और भाजपा: खरगे ने बताया ज़हर , कांग्रेस ओबीसी सम्मेलन में मचा हड़कंप
सारे भगवान याद दिला दिए , लड़की के फोन में रिकॉर्ड हुआ भयानक मंजर! वीडियो वायरल