स्टंट पड़ा भारी: रीढ़ की हड्डी टूटी, अस्पताल में भर्ती
News Image

एक युवक का खतरनाक बाइक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों में आक्रोश और चिंता दोनों हैं। वीडियो में युवक सुनसान सड़क पर बाइक से स्टंट करने की कोशिश करता दिख रहा है।

शुरुआत में वह बाइक को गति देता है और फिर अचानक स्टॉपी मारने की कोशिश करता है। स्टॉपी एक ऐसा स्टंट है जिसमें सामने के ब्रेक लगाकर पीछे के पहिए को ऊपर उठाया जाता है। दुर्भाग्यवश, युवक का संतुलन बिगड़ जाता है और पीछे का पहिया बहुत ऊपर उठ जाता है, जिसके कारण वह गिर जाता है।

सबसे बुरी बात यह है कि बाइक पूरी तरह से उसकी पीठ पर गिरती है। वीडियो का अगला भाग अस्पताल का है, जहां वह बिस्तर पर लेटा हुआ दर्द से कराह रहा है।

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @NazneenAkhtar23 नामक अकाउंट से पोस्ट किया गया है। कैप्शन में लिखा है, रील के चक्कर में रीढ़ की हड्डी तोड़ ली, स्टंट करने का नतीजा यही होता है, सफल कम सफाया ज्यादा कर देता है।

खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 हजार से अधिक लोगों ने देखा है। कई लोगों ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा, मैं गारंटी के साथ कह सकता हूं कि इसको स्टंट करने से पहले किसी न किसी ने जरूर रोका होगा। दूसरे यूजर ने लिखा, इनकी हरकतों से घर वालों को परेशानी उठनी पड़ती है जब बिस्तर पर पड़ जाते हैं।

यह वीडियो उन लोगों के लिए एक चेतावनी है जो सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए खतरनाक स्टंट करते हैं। जान जोखिम में डालकर रीलों और वीडियोज़ बनाने की सनक दुखद परिणामों को जन्म दे सकती है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

हद हो गई! लंदन से MBA, गाजियाबाद में फर्जी दूतावास

Story 1

मैनचेस्टर टेस्ट में भारत के तीन संभावित बदलाव: साई सुदर्शन की वापसी के आसार

Story 1

मस्जिद में सपा की मीटिंग पर भड़के मौलाना रजवी, कहा इस्लाम के खिलाफ बर्दाश्त नहीं

Story 1

41 की उम्र में डीविलियर्स का करिश्मा! बाउंड्री पर अविश्वसनीय कैच, वीडियो वायरल

Story 1

संसद के पास मस्जिद में अखिलेश यादव, डिंपल के पहनावे पर BJP का हमला!

Story 1

चालान कटा तो पुलिस के सामने ही हवा में उड़ा दी बाइक, देखिए ये ज़बरदस्त नज़ारा!

Story 1

पीएम किसान: सरकार की चेतावनी! ये काम किया तो बुरे फसेंगे किसान

Story 1

बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच तीखी बहस, मुख्यमंत्री हुए आग बबूला

Story 1

लिटन दास की कप्तानी में बांग्लादेश ने रचा इतिहास, पाकिस्तान को हराकर पहली टी20 सीरीज जीती!

Story 1

प्यार की गाड़ी में ब्रेक ना लगे, तो हेलमेट पहनिए, UP पुलिस का सैयारा फॉर्मूला!