बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद नेता तेजस्वी यादव के बीच जोरदार बहस हुई। बहस का मुद्दा वोटर वेरिफिकेशन की प्रक्रिया थी।
तेजस्वी यादव ने वोटर वेरिफिकेशन के मुद्दे पर चर्चा की मांग करते हुए कहा कि वो एसआईआर (SIR) का विरोध नहीं करते हैं, लेकिन चुनाव आयोग जिस तरह से प्रक्रिया अपना रहा है वो सही नहीं है। उन्होंने इसमें कमियां भी गिनाईं।
तेजस्वी ने कहा कि 2003 में अटल जी की सरकार के समय भी यह प्रक्रिया हुई थी, जिसमें दो साल लगे थे। तो क्या अब यह मान लिया जाए कि 2003 से 2025 तक जो भी चुनाव हुए, वो फर्जी थे? उन्होंने यहां तक कह दिया कि क्या इसका मतलब यह है कि नीतीश कुमार भी फर्जी तरीके से मुख्यमंत्री बने हैं?
तेजस्वी के आरोपों पर नीतीश कुमार भड़क उठे और लालू-राबड़ी सरकार के समय की बातें याद दिलाने लगे। उन्होंने तेजस्वी से कहा कि जब तुम्हारे माता-पिता मुख्यमंत्री थे, तब बिहार की क्या स्थिति थी, तुम्हें क्या पता, तुम तो उस समय बच्चे थे।
नीतीश कुमार ने आगे कहा कि उनकी सरकार ने 2005 से महिलाओं और मुस्लिमों के लिए बहुत काम किया है। उन्होंने तेजस्वी से पूछा कि जब वे उनके साथ थे, तब तो काफी तारीफ करते थे, अब क्यों विरोध कर रहे हैं?
मुख्यमंत्री ने तेजस्वी से यह भी पूछा कि जब उनके माता-पिता मंत्री थे, तब बिहार में क्या बदला? उन्होंने दावा किया कि उनके शासन में अपराध पर लगाम लगी और हर क्षेत्र में विकास हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि पहले राज्य का बजट बहुत कम था, जबकि अब तीन लाख करोड़ से ज्यादा है।
तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री के इस रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि सदन में जो कुछ भी हुआ, वह मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष का नेता सदन में नहीं बोलेगा तो कौन बोलेगा? तेजस्वी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री को यह भी नहीं पता था कि सदन में किस विषय पर चर्चा हो रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्य को रिमोट कंट्रोल से दिल्ली से चलाया जा रहा है।
*#WATCH | पटना, बिहार: RJD नेता तेजस्वी यादव ने SIR (विशेष गहन समीक्षा) पर कहा, हमने आज सदन में SIR को लेकर बात रखी...लेकिन इस दौरान उपमुख्यमंत्री द्वारा इतनी हल्की राजनीति करना उन्हें शोभा नहीं देता...सदन में अगर विपक्ष का नेता नहीं बोलेगा तो बोलेगा कौन?... सदन में जब हम बोल रहे… https://t.co/zSSolIdyXI pic.twitter.com/6qMfamPPaF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 23, 2025
IND vs ENG: 35 साल बाद मैनचेस्टर में अनोखा संयोग, अंशुल कंबोज का रिकॉर्ड डेब्यू!
ऋषभ पंत की भीषण चोट: खून निकला, एम्बुलेंस से मैदान से बाहर!
पहाड़ से गिरा मलबा, मुंबई लोकल ट्रेन में कई यात्री घायल
क्या राजद करेगी चुनाव का बहिष्कार? तेजस्वी बोले - खुलकर नंगापन कर रहे हैं
बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच तीखी बहस, मुख्यमंत्री हुए आग बबूला
इंग्लैंड की गेंदबाजी, भारत तीन बदलावों के साथ मैदान में, कंबोज का डेब्यू!
छत्तीसगढ़ में ₹3200 करोड़ का शराब घोटाला: राधिका खेड़ा का भूपेश बघेल पर हमला
यशस्वी का बल्ला टूटा! इंग्लिश गेंदबाज की घातक गेंद से जायसवाल हैरान
दिल्ली में 20 साल बाद ऐसी बारिश, हिमाचल-उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी!
मधुबनी में SSB कैंप पर हमला, राइफल छीनने का प्रयास, एक घायल