IND vs ENG: 35 साल बाद मैनचेस्टर में अनोखा संयोग, अंशुल कंबोज का रिकॉर्ड डेब्यू!
News Image

मैनचेस्टर टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने प्लेइंग इलेवन में तीन अहम बदलाव किए। इसमें सबसे खास रहा अंशुल कंबोज का डेब्यू, जिन्हें चोटिल अर्शदीप सिंह की जगह टीम में शामिल किया गया।

अंशुल कंबोज ने डेब्यू करते ही इतिहास रच दिया। वह मैनचेस्टर में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

35 साल पहले, भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच और कप्तान अनिल कुंबले ने 9 अगस्त 1990 को मैनचेस्टर में ही अपना टेस्ट डेब्यू किया था। इंग्लैंड के खिलाफ उस टेस्ट मैच में कुंबले को खेलने का मौका मिला था।

मोहम्मद अजरुद्दीन की कप्तानी में खेला गया वह मैच ड्रॉ रहा था। अनिल कुंबले ने पहली पारी में तीन विकेट झटके थे। उन्होंने एलन लैम्ब, जॉन मॉरिस और एंगस फ्रेजर को आउट किया था। एलन लैम्ब, कुंबले का पहला टेस्ट विकेट था। बल्लेबाजी में कुंबले ने दो रन बनाए थे।

अंशुल कंबोज को पूर्व भारतीय क्रिकेटर दीपदास गुप्ता ने मैनचेस्टर में टेस्ट कैप सौंपी। कंबोज भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले 318वें खिलाड़ी बने।

अंशुल कंबोज को अर्शदीप सिंह की जगह टीम में शामिल किया गया है, जिन्हें अभ्यास के दौरान बाएं हाथ में चोट लग गई थी।

चौथे टेस्ट मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

बीच सड़क प्रेमी जोड़े को गोलियों से भूना, ऑनर किलिंग से दहला बलूचिस्तान

Story 1

सूट-बूट, कार, डिप्लोमैटिक प्लेट और करोड़ों का स्कैम - ये कोई फिल्म नहीं, हकीकत है!

Story 1

रात 9 बजे राष्ट्रपति भवन में हलचल: धनखड़ के अचानक इस्तीफे की अंदरूनी कहानी

Story 1

चमत्कार! शिवरात्रि पर नंदी महाराज ने पिया दूध, वायरल हुआ वीडियो

Story 1

गुजरात ATS का बड़ा धमाका: अल कायदा के 4 आतंकी गिरफ्तार, बड़ी साजिश नाकाम!

Story 1

पीएम किसान सम्मान निधि: 20वीं किस्त से पहले सरकार की चेतावनी, फर्जी खबरों से रहें सावधान

Story 1

पाकिस्तान की शर्मनाक हार: शाहीन-3 परमाणु मिसाइल परीक्षण में विफल, आबादी के करीब गिरने से बलूच भड़के

Story 1

शुभमन गिल के आउट होने पर इंग्लिश दर्शकों का हंगामा, हूटिंग से मचा बवाल

Story 1

तेजस्वी यादव के पाप का घड़ा फूटा: भाजपा सांसद धर्मशीला गुप्ता का हमला

Story 1

IND vs ENG: पंत को रिवर्स स्वीप करते वक्‍त लगी गंभीर चोट, मैदान से ले जाई गई मिनी-एम्बुलेंस में