दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी एबी डीविलियर्स वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड में अपनी फिटनेस का लोहा मनवा रहे हैं। हाल ही में एक मुकाबले में डीविलियर्स ने एक रिले कैच लपका, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।
यह घटनाक्रम तब हुआ जब इमरान ताहिर पारी का आठवां ओवर फेंक रहे थे। यूसुफ पठान ने उनकी पहली गेंद पर वाइड लॉन्ग ऑन की दिशा में हवाई शॉट लगाया।
डीविलियर्स लॉन्ग ऑन से दौड़ते हुए गए और स्लाइड लगाकर गेंद को पकड़ने की कोशिश की। उन्हें एहसास हुआ कि उनका शरीर बाउंड्री लाइन से टकरा सकता है।
तुरंत ही उन्होंने अपने दिमाग का इस्तेमाल किया और गेंद को बाएं ओर हवा में उछाल दिया। वहां मौजूद सारेल इरवी ने दाएं ओर डाइव लगाकर कैच को पूरा किया।
41 साल की उम्र में डीविलियर्स की यह फुर्ती दर्शाती है कि उम्र सिर्फ एक आंकड़ा है।
इस मुकाबले में डीविलियर्स का बल्ला भी खूब गरजा। उन्होंने केवल 30 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के की मदद से नाबाद 61 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 203.33 का रहा।
डीविलियर्स की शानदार पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 206 रन बनाए।
बारिश के कारण इंडिया चैंपियंस को 18.2 ओवर में 200 रन बनाने का संशोधित लक्ष्य मिला। लेकिन इंडिया चैंपियंस 18.2 ओवर में 9 विकेट खोकर 111 रन ही बना सकी। दक्षिण अफ्रीका ने डीएलएस के आधार पर यह मुकाबला 88 रन से जीत लिया।
AB de Villiers still doing freakish things at 41 🤯 pic.twitter.com/o6P9sbCEF3
— Werner (@Werries_) July 22, 2025
WWE में अंडरटेकर की ब्लॉकबस्टर वापसी, चैंपियन को चोकस्लैम से किया धराशाई!
प्यार की गाड़ी में ब्रेक ना लगे, तो हेलमेट पहनिए, UP पुलिस का सैयारा फॉर्मूला!
राजस्थान में फिर पलटा मौसम, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी!
गुजरात ATS का बड़ा धमाका: अल कायदा के 4 आतंकी गिरफ्तार, बड़ी साजिश नाकाम!
शाहीन मिसाइल: पाकिस्तान की सबसे खतरनाक मिसाइल परीक्षण में विफल, अपने ही लोगों पर गिरी
ग्वालियर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने कांवड़ियों को रौंदा, 4 की मौत, परिजनों का हंगामा
IND vs ENG: 35 साल बाद मैनचेस्टर में अनोखा संयोग, अंशुल कंबोज का रिकॉर्ड डेब्यू!
डिविलियर्स का धमाका: दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 88 रनों से रौंदा
बारिश में डूबने वाला मिंटो ब्रिज अंडरपास, आज दौड़ रहे हैं वाहन!
दिल्ली में भारी बारिश का कहर, जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त!