ग्वालियर-शिवपुरी लिंक रोड पर शीतला माता मंदिर चौराहे के पास बीती रात लगभग 12 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार कार ने कांवड़ियों के एक समूह को बुरी तरह से टक्कर मार दी, जिसमें 4 कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई और 2 गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, कार 6 कांवड़ियों को रौंदते हुए आगे बढ़ी और गड्ढे में जा गिरी। घटना के बाद कार के नीचे एक शव फंसा मिला, जिसे पुलिस ने बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। शव बुरी तरह से कुचल गया था।
पुलिस का कहना है कि सभी कांवड़ यात्री जल भरकर लौट रहे थे। शिवपुरी लिंक रोड पर पहुंचने पर तेज रफ्तार ग्लांजा कार ने उन्हें टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि कार लगभग 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी और अचानक टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर कांवड़ियों से टकरा गई।
हादसे के बाद कांवड़ियों के परिवार वाले मौके पर जमा हो गए और हाईवे पर जाम लगा दिया। सीएसपी रोबिन जैन समेत तीन थाना प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।
मृतकों की पहचान पूरन, रमेश, दिनेश और धर्मेंद्र के रूप में हुई है। हरगोविंद और प्रह्लाद नाम के दो अन्य कांवड़ यात्री गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका जनारोग्य अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि सभी मृतक सिमरिया से चक गांव के रहने वाले हैं और आपस में रिश्तेदार हैं। वे हर साल सावन में कांवड़ लेकर जाते थे और इस बार भी लगभग 15 लोगों का समूह कांवड़ लेकर निकला था।
*#WATCH | Gwalior, Madhya Pradesh | On the death of four Kanwar pilgrims after a car hit them, Chief Superintendent of Police Hina Khan says, We got information that an incident has happened on the Sheetla Mata Highway in which some Kanwar pilgrims were hit by a speeding car...… pic.twitter.com/y6vkTNJRHz
— ANI (@ANI) July 22, 2025
चालान कटा तो पुलिस के सामने ही हवा में उड़ा दी बाइक, देखिए ये ज़बरदस्त नज़ारा!
गिर में शेर और इंसान का अनोखा रिश्ता: बाइक सवार को शांति से गुजरते देख दंग रह जाएंगे आप
अमेरिका मुर्दाबाद का मतलब क्या है? ईरान के विदेश मंत्री ने पहली बार किया खुलासा
दिल्ली-NCR जलमग्न, मुंबई में भी बारिश का कहर!
विशाल अजगर की मगरमच्छ से खूनी जंग: कौन जीता, किसे मिली मात?
बाथरूम में कैमरे! गोरखपुर में 600 महिला सिपाहियों का ट्रेनिंग सेंटर पर हंगामा
हाथ में गड़ासा, जुबां पर आग: सड़क पर महिला की दबंगई से दहशत!
ग्वालियर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने कांवड़ियों को रौंदा, 4 की मौत, परिजनों का हंगामा
ये क्या हुआ! वोक्स की गेंद ने जायसवाल का बल्ला तोड़ा, खिलाड़ी देखते रह गए!
पाकिस्तान की शाहीन-3 मिसाइल परीक्षण में विफल, आबादी के करीब मलबा गिरने से बलूच नेता आक्रोशित