महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान हुई मारपीट के मामले में बड़ा मोड़ आया है। NCP शरद पवार गुट के विधायक जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है।
आरोप है कि विधायक आव्हाड ने सरकारी कामकाज में बाधा डाली। यह मामला गुरुवार शाम को विधानसभा लॉबी में हुई मारपीट से जुड़ा है।
विधायक जितेंद्र आव्हाड ने विधानसभा के बाहर अपने कार्यकर्ता नितिन देशमुख की गिरफ्तारी का विरोध किया था। विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्होंने पुलिस की गाड़ी के नीचे घुसकर उसे रोकने की कोशिश की।
पुलिस ने दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। भाजपा नेता गोपीचंद पड़लकर के समर्थक सर्जेराव बबन टकले और जितेंद्र आव्हाड के कार्यकर्ता नितिन देशमुख गिरफ्तार हुए हैं।
गिरफ्तारी के बाद विधानसभा परिसर और मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ।
गिरफ्तारी के बाद जितेंद्र आव्हाड ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सब पहले से प्लान था। उन्होंने कहा कि जब वे मुझ तक नहीं पहुंच पाए तो उन्होंने मेरे पार्टी कार्यकर्ता पर हमला किया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार हमलावरों का समर्थन कर रही है और आरोपियों को नहीं पकड़ सकती है।
विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने इस घटना पर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने फैसला किया है कि अब विधायकों के साथ उनके PA के अलावा किसी भी कार्यकर्ता को विधानसभा में आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अलावा, किसी भी पार्टी की बैठक विधानभवन परिसर में नहीं होगी।
जितेंद्र आव्हाड को कल पुलिस ने अपनी ईमानदारी दिखाई
— Ramesh Tiwari (@rameshofficial0) July 18, 2025
विधानसभा के अंदर खाने के बाद प्रदर्शनी कर रहा था
मुंबई पुलिस ने प्रदर्शनी करवा दी pic.twitter.com/7YswdoH5gC
इजरायल का बम गिरा, लाइव शो में पढ़ रही एंकर, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर
कर्ज में डूबे पति ने की आत्महत्या, पत्नी पर लगाया बेवफाई का आरोप
अहान पांडे ने किया डेब्यू, सैयारा को मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया!
5 गेंद, 5 विकेट: दिग्वेश राठी की तूफानी गेंदबाजी का वायरल वीडियो!
अपराधियों के हाथों मारा गया गैंगस्टर, साजिश का चौंकाने वाला खुलासा
अखिलेश का नाम हिंदू-मुस्लिम से जोड़ने पर रिंकू सिंह की होने वाली पत्नी अनिरुद्धाचार्य पर क्यों बरसीं?
निमिषा प्रिया की फांसी टालने में मौलाना का कोई हाथ नहीं, विदेश मंत्रालय ने किया साफ
क्या स्पेशल ऑप्स 2 में भी के के मेनन दिखा पाए वही दमखम? दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया!
वो साकिब के साथ घूमती है... पति ने लाइव आकर खोले पत्नी के राज़, किया आत्महत्या
कांवड़ यात्रा पर विवादित बयान: क्या रशीदी के लिए भगवा आतंक है कांवड़?