उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज के बीच चल रहे विवाद में अब क्रिकेटर रिंकू सिंह की होने वाली पत्नी प्रिया सरोज भी कूद पड़ी हैं।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अखिलेश और अनिरुद्धाचार्य भगवान कृष्ण के पहले नाम को लेकर सवाल-जवाब करते दिख रहे हैं। बातचीत के अंत में अखिलेश यादव यह कहकर वहां से चले जाते हैं, आपका रास्ता मेरे रास्ते से अलग है। अब से फिर शूद्र मत बोलना।
इसके बाद एक जनसभा में अनिरुद्धाचार्य महाराज अखिलेश के इस वाक्य का जवाब देते हैं।
अखिलेश यादव ने अनिरुद्धाचार्य से सवाल किया था कि बताइये, भगवान कृष्ण को उनकी मां ने पहली बार क्या नाम दिया? अनिरुद्धाचार्य ने जवाब दिया, भगवान के कई नाम हैं। कन्हैया बोला था। पूर्व मुख्यमंत्री को कोई भी जवाब पसंद नहीं आया था।
अपनी जनसभा में अनिरुद्धाचार्य महाराज ने इस घटना का जिक्र करते हुए कहा, यूपी के एक पूर्व सीएम मुझसे कहते हैं कि आपका रास्ता अलग, मेरा रास्ता अलग, क्योंकि? मैंने उनके पूछे गए प्रश्न का उनके मनमुताबिक उत्तर नहीं दिया। मैंने जो सच था वही उत्तर दिया।
अनिरुद्धाचार्य ने आगे कहा, सोचिए वो नेता हमसे कह रहे हैं कि आपका रास्ता अलग, हमारा रास्ता अलग। वो मुसलमानों से नहीं कहते तुम्हारा रास्ता अलग मेरा रास्ता अलग। वो मुसलमानों से कहते हैं कि जो तुम्हारा रास्ता है वही हमारा रास्ता है। उन्होंने यह भी कहा, सोचिए राजाओं के अंदर ऐसा द्वेष है तो ये प्रजा की कैसे सेवा करेंगे?
इन दोनों के बीच हुई इस बातचीत ने सोशल मीडिया पर काफी हलचल मचा दी है। यूजर्स इस पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ अखिलेश यादव का समर्थन कर रहे हैं तो कुछ महाराज को सही बता रहे हैं।
मछलीशहर लोकसभा सीट से सांसद प्रिया सरोज ने अनिरुद्धाचार्य का वीडियो एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर किया। उन्होंने लिखा, जब एक बाबा कृष्ण जी का नाम बताने में असफल हो जाता है, तो अपनी छवि सुधारने के लिए वह राष्ट्रीय अध्यक्ष (अखिलेश यादव) का नाम हिंदू-मुस्लिम से जोड़कर देश-प्रदेश का माहौल खराब कर देता है।
प्रिया ने सवाल पूछते हुए लिखा, यही सिखाते हैं ये अपने प्रवचन में...? कुल मिलाकर प्रिया ने कथावाचक पर लोगों को भटकाने का आरोप लगाया है।
जब एक बाबा कृष्ण जी का नाम बताने में असफल हो जाता है, तो अपनी छवि सुधारने के लिए वह राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का नाम हिंदू-मुस्लिम जोड़ कर देश-प्रदेश का माहौल खराब कर देता है। यही सिखाते है ये अपने प्रवचन में..? pic.twitter.com/qGiCzdFuNL
— Priya Saroj (@PriyaSarojMP) July 17, 2025
कांवड़ यात्रा पर विवादित बयान: क्या रशीदी के लिए भगवा आतंक है कांवड़?
23 जुलाई तक यूपी में मौसम का कोहराम: भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट!
बिहार में पीएम मोदी का विरोध: रैली में दिखाए गए काले झंडे, राजद ने साधा निशाना
ऋषभ पंत को मत खिलाओ! शास्त्री की गंभीर-शुभमन को चेतावनी, टीम इंडिया फंसी!
बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री यूके में, ब्रिटिश संसद में पहली बार हुआ हनुमान चालीसा का पाठ
अब इस शॉट का क्या नाम होगा? बल्लेबाज का अनोखा कारनामा!
भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य गिरफ्तार, ED ले गई साथ, सुबह से चल रही थी रेड
तुम मुंबई आ जाओ, समंदर में डुबा-डुबा कर मारेंगे : राज ठाकरे का निशिकांत दुबे पर पलटवार
आधी रात को दो तेंदुओं संग ब्लैक पैंथर की सैर, नीलगिरि में दिखा अद्भुत नज़ारा
कांवड़ियों के पैर दबाती पुलिस अफसर: सेवा भाव या कुछ और? अखिलेश यादव ने भी की तारीफ