उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिससे सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शहरों में पानी भर जाने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। हालांकि, इस बारिश ने गर्मी से कुछ राहत जरूर दी है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को भी राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की आशंका जताई है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, 19 जुलाई को पश्चिमी से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश तक गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। झांसी, ललितपुर, महोबा, चित्रकूट, बांदा और प्रयागराज जैसे जिलों के निवासियों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।
आगरा, कानपुर और मथुरा सहित आसपास के जिलों में भी भयंकर बारिश का अनुमान है। हाथरस, एटा, फिरोजाबाद, औरैया, जालौन, ललितपुर, झांसी, इटावा और मैनपुरी समेत आसपास के इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।
लखनऊ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने जानकारी दी है कि 20 से 23 जुलाई के बीच उत्तर प्रदेश में मौसम का प्रकोप देखने को मिल सकता है। बलिया से लेकर सहारनपुर तक बारिश का कहर जारी रहेगा।
इस दौरान 20 जुलाई के लिए येलो अलर्ट और 21 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
*उत्तर प्रदेश उप प्रभाग दैनिक मौसम पूर्वानुमान दिनांक:- 18-07-2025 pic.twitter.com/YwE01Fad6W
— मौसम केंद्र, लखनऊ - IMD Uttar-Pradesh (@CentreLucknow) July 18, 2025
कानपुर: छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में गोली, 24 घंटे में हुई गिरफ्तारी
क्या स्पेशल ऑप्स 2 में भी के के मेनन दिखा पाए वही दमखम? दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया!
दरवाजे खोलते ही बच्ची के सामने मौत! काले कोबरा को देख चीखी
गाज़ीपुर में गंगा में तैरता मिला रहस्यमयी पत्थर, श्रीराम से जुड़ा बताया जा रहा है चमत्कार!
पाकिस्तान में दहशत: लश्कर पर अमेरिकी शिकंजा, आर्मी का प्लान बी फेल?
मेघालय में छात्रा की हत्या, 2025 तक भारत में बनेगी सेमीकंडक्टर चिप!
अनंत सिंह के करीबी लल्लू मुखिया की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी, सरेंडर न करने पर कुर्की!
गुफा में रहने वाली रूसी महिला का मामला: इजरायली पति ने मांगी बेटियों की कस्टडी, लगाए गंभीर आरोप
ट्रंप के टैरिफ वॉर से घुटनों पर चीन! भारत से लगा रहा गुहार
कौन हैं सीपी मोइद्दीन? जिन पर लगा देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने का आरोप