अमौसी एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान विमान के पहियों से निकला धुआं, 250 हज यात्रियों की अटकी सांसें
News Image

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर रविवार को लैंडिंग के समय एक विमान के पहियों में धुआं उठता दिखा। यह घटना अहमदाबाद विमान हादसे के बाद हुई है, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।

जानकारी के अनुसार, सऊदी अरब से 250 हज यात्रियों को लेकर सऊदी एयरलाइंस का विमान (फ्लाइट एसवी 3112) जेद्दा से लखनऊ आ रहा था। जैसे ही विमान लैंड करने लगा, लैंडिंग गियर से चिंगारी और धुआं निकलता देखा गया।

तत्काल आपातकालीन कार्रवाई की गई। विमान बचाव एवं अग्निशमन (एआरएफएफ) की टीम मौके पर पहुंची और सऊदी अरब की टीम के साथ मिलकर स्थिति पर काबू पाया।

पायलट की सतर्कता और एयरपोर्ट फायर टीम की त्वरित प्रतिक्रिया के चलते विमान में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

बारिश के कारण भीगे रनवे पर सऊदी अरबिया एयरलाइन के एयर बस 330 की हार्ड लैंडिंग कराई गई थी। यह विमान इस श्रेणी का एकमात्र विमान है जो लखनऊ के रनवे पर उतरता है।

विमान की तकनीकी जांच में कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई, जिसके बाद विमान रविवार शाम को वापस रवाना हो गया।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

आग का गोला बना विमान, बीच से निकले विश्वास , चमत्कारिक वीडियो वायरल

Story 1

ईरान में इजरायली हमले से भगदड़, सड़कों पर जाम, मेट्रो स्टेशन खुले

Story 1

ग्वालियर में सनसनी: प्रेमिका के घर के बाहर युवक ने खुद को आग लगाई, वीडियो वायरल

Story 1

इजरायली हमले के डर से तेहरान से भगदड़, सीमा पर हाहाकार, सरकार ने खोले अंडरग्राउंड मेट्रो

Story 1

पुणे में इंद्रायणी नदी पर पुल ध्वस्त, कई लापता, बचाव अभियान जारी

Story 1

असम: काली मंदिर के पास गाय का कटा सिर मिलने से तनाव, पांच गिरफ्तार

Story 1

ताकते रह गए अर्दोआन! साइप्रस ने PM मोदी को दिया सर्वोच्च सम्मान, तुर्की की हेकड़ी छू!

Story 1

मनाली में जिपलाइनिंग हादसा: रस्सी टूटने से लड़की 30 फीट नीचे गिरी, मस्ती चीख में बदली

Story 1

पुणे: इंद्रायणी नदी पुल का दर्दनाक हादसा, कैसे हुआ अचानक धराशाही?

Story 1

F-35B की भारत में इमरजेंसी लैंडिंग: तकनीकी खराबी से मचा हड़कंप