वैश्विक स्तर पर भारत की साख एक बार फिर मजबूत हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साइप्रस यात्रा के दौरान प्रेसिडेंट निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स ने उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा है।
यह सम्मान पाकिस्तान के नए दोस्त तुर्की के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। साइप्रस लंबे समय से राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन की नीतियों का खुलकर आलोचक रहा है।
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष के दौरान तुर्की ने पाकिस्तान के प्रति नरम रुख दिखाया था, जबकि साइप्रस ने आतंकी घटनाओं की निंदा करते हुए भारत का समर्थन किया था। ऐसे में, साइप्रस द्वारा पीएम मोदी को सम्मान देना तुर्की के लिए एक करारा जवाब है।
पीएम मोदी ने अपनी साइप्रस यात्रा से जुड़ी जानकारियां सोशल मीडिया पर साझा कीं। उन्होंने लिखा कि उन्होंने और राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलाइड्स ने भारत-साइप्रस संबंधों के सभी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की।
दोनों नेताओं ने रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य सेवा, नवीकरणीय ऊर्जा और जलवायु न्याय जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर बात की।
मिडिल ईस्ट की हालिया स्थिति पर भी चर्चा हुई। पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने सांस्कृतिक संबंधों को और गहरा करने पर भी बात की। उन्होंने साइप्रस में योग और आयुर्वेद की बढ़ती लोकप्रियता पर खुशी जताई।
उन्होंने यह भी कहा कि भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा शांति और समृद्धि को बढ़ावा देगा।
पीएम मोदी ने साइप्रस की सरकार और प्रेसिडेंट क्रिस्टोडौलाइड्स का आभार जताया। उन्होंने कहा कि द ग्रैंड क्रॉस ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ मकारियोस III सम्मान सिर्फ उनका नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है।
नई रणनीति अपनाकर भारत को घेरने चले राष्ट्रपति अर्दोआन खुद अपने ही जाल में फंस गए हैं। जहां एक ओर अर्दोआन एशिया में एंट्री लेकर पाकिस्तान के हिमायती बन रहे थे, वहीं उन्हीं के पड़ोसी साइप्रस ने उन्हें चुनौती दी है। पीएम मोदी को साइप्रस बुलाकर सर्वोच्च सम्मान से नवाजना, अर्दोआन के लिए एक करारा तमाचा है।
यह भारत की एक बड़ी कूटनीतिक जीत है जिसने पाकिस्तान के नए दोस्त तुर्की की हेकड़ी निकाल दी है।
President Nikos Christodoulides and I held wide-ranging talks, covering the full range of India-Cyprus relations. It’s widely known that bilateral ties between our nations are time-tested. Today, we talked about cooperation in areas like defence, security, trade, technology,… pic.twitter.com/LmoOIZVjw9
— Narendra Modi (@narendramodi) June 16, 2025
एशिया कप 2025: भारत नहीं, अब ये देश करेगा मेजबानी!
पत्नी ने पति को गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ा, सड़क पर पीटा, बाल खींचे!
यूरोप की ओर अमेरिकी विशाल उड़ते पेट्रोल पंप , बढ़ी सैन्य हलचल!
राजस्थान में प्री-मानसून की दस्तक, 7 दिनों तक बारिश का अलर्ट!
लाइसेंसी हथियार: कौन, कब और कहां कर सकता है इस्तेमाल? पूर्व DGP ने बताया
साइप्रस में पीएम मोदी का अप्रत्याशित स्वागत: सांसद ने छुए पैर, वीडियो वायरल
वक्फ कानून के विरोध में अबू आजमी की मुस्लिमों से अपील, 20 जून को मुंबई में विशाल सभा
बिहार में किसकी सरकार? ओपिनियन पोल ने बताया, किसे लगेगा झटका!
पत्नी का सड़क पर तांडव: पति के अफेयर का पता चलने पर प्रेमिका को पीटा!
पुणे पुल हादसा: मेरे परिवार का पुनर्जन्म हुआ, हादसे के वक्त 150-200 लोग थे पुल पर