बिहार में अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। नीतीश कुमार के नेतृत्व वाला NDA और तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाला महागठबंधन मैदान में हैं। अटकलें लगाई जा रही हैं कि कौन बाजी मारेगा। नए सर्वे ने जवाब दे दिया है।
पोल ट्रैकर के ओपिनियन पोल के अनुसार, महागठबंधन को 44.2% वोट शेयर के साथ लगभग 126 सीटें मिलने का अनुमान है। एनडीए को लगभग 112 सीटें मिलने का अनुमान है। बहुमत के लिए 122 सीटों की जरूरत होती है, ऐसे में महागठबंधन सत्ता पर काबिज हो सकता है। यह ओपिनियन पोल 15 मार्च से 5 जून 2025 के बीच कराया गया, जिसमें बिहार के अलग-अलग इलाकों के 5 लाख से ज्यादा लोगों की राय ली गई।
ओपिनियन पोल में तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री पद के लिए लोगों की पहली पसंद बने हैं। 43% लोगों ने उन्हें अगले सीएम के तौर पर देखने की इच्छा जताई है। नीतीश कुमार को 31% लोगों का समर्थन मिला है। प्रशांत किशोर को 9% लोगों ने सीएम पद के लिए पसंद किया है।
राजनीतिक रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को इस सर्वे में बड़ी सफलता नहीं मिली है। सर्वे के मुताबिक पार्टी को सिर्फ 2.7% वोट मिल सकते हैं और यह सिर्फ एक सीट पर सिमट सकती है। प्रशांत किशोर ने 2 अक्टूबर 2024 को अपनी पार्टी की नींव रखी थी और सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था।
पोल ट्रैकर सर्वे के मुताबिक बिहार के युवाओं में राहुल गांधी की लोकप्रियता बढ़ी है और वे 47% युवाओं की पहली पसंद बने हैं। पीएम मोदी की लोकप्रियता 39 प्रतिशत रही है। इसलिए कांग्रेस को उम्मीद है कि वह सिर्फ सहयोगी पार्टी की बजाय निर्णायक भूमिका निभा सकती है।
हालांकि यह ओपिनियन पोल हैं। चुनाव में अभी 4 से 5 महीने का वक्त है। सियासत में इतना वक्त सबकुछ बदलने के लिए काफी होता है। देखना होगा कि चुनाव होने तक समीकरण यही रहेंगे या बदल जाएंगे।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का पोल ट्रैकर का ओपिनियन पोल
— Poll Tracker (@PollTracker) June 9, 2025
CUMULATIVE SEAT - 243
NDA - 112
INDIA - 126
JAN SURAAJ - 01
OTH - 08#PollTracker #BiharElections2025 #BiharAssemblyElection #BiharElections pic.twitter.com/MusibBbozc
विमान दुर्घटना पीड़ितों के लिए मुआवजा बढ़ा: अब मिलेगा 1.25 करोड़ रुपये!
ईरान-इजराइल संघर्ष: मौतों का आंकड़ा बढ़ा, मिसाइल युद्ध जारी, ट्रम्प की चेतावनी
पाकिस्तानी मंत्री का दावा: हमने बंद कर दी थी IPL में लाइटें!
वनडे-टी20 के तूफानी गेंदबाज अब टेस्ट में मचाएंगे धमाल! चोट के कारण बदला ऑस्ट्रेलियाई टीम का समीकरण
क्या वीवीएस लक्ष्मण संभालेंगे गौतम गंभीर की जगह? इंग्लैंड में टीम इंडिया पर रख रहे हैं नजर
बिहार में किसकी सरकार? ओपिनियन पोल ने बताया, किसे लगेगा झटका!
मंगलुरु में बरपा पानी का कहर: दीवार गिरी, उखड़ा गेट, खंभा टूटा!
राजस्थान पुलिस: मुल्जिम नहीं, आरोपी कहो! हिंदी में होगा कामकाज
पुणे में इंद्रायणी नदी में पुल गिरा, कई लोग बहे! कैसे हुआ यह दर्दनाक हादसा?
महाफ्लॉप का फॉर्मूला बताने वाली फिल्म कैसे बनी सुपरहिट? आमिर खान ने बताई जावेद अख्तर की उदारता