ब्रिटेन के एक एफ-35 लड़ाकू विमान को केरल के तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। पायलट ने तिरुवनंतपुरम एटीसी से संपर्क कर लैंडिंग की अनुमति मांगी थी, जिसके बाद विमान को उतरने की अनुमति दी गई।
ब्रिटिश एफ-35 लड़ाकू विमान ने शनिवार रात को कम ईंधन का हवाला देते हुए तिरुवनंतपुरम हवाई यातायात नियंत्रण से आपातकालीन लैंडिंग की अनुमति मांगी थी। रात 9 बजकर 20 मिनट पर पायलट ने एटीसी से संपर्क किया था।
इसके तत्काल बाद, विमान को लैंड कराने की तैयारियां शुरू कर दी गईं। करीब आठ मिनट बाद, 9:28 बजे विमान हवाई अड्डे पर लैंड हो गया, जिसके बाद इसमें ईंधन भरा गया।
एफ-35 जेट ने भारतीय तट से लगभग 100 समुद्री मील दूर एक ब्रिटिश विमानवाहक पोत से उड़ान भरी थी। एक हवाई अड्डे के अधिकारी ने बताया कि विमान अभी हवाई अड्डे पर है और उसमें ईंधन भरने का काम पूरा हो चुका है। भारतीय अधिकारियों से अनुमति मिलने के बाद इसे उड़ान भरने की अनुमति दी जाएगी।
ब्रिटेन के इस एफ-35 जेट ने हाल ही में भारतीय नौसेना के साथ संयुक्त समुद्री अभ्यास भी पूरा किया था।
भारतीय तट से लगभग 100 समुद्री मील दूर विमानवाहक पोत से उड़ान भरने के बाद, समुद्र का मौसम खराब हो गया, जिसके कारण विमान वापसी नहीं कर पा रहा था। ईंधन का स्तर कम हो रहा था और स्थिति खतरनाक हो गई थी।
इसी वजह से विमान के पायलट ने केरल के एयरपोर्ट पर लैंडिंग की अनुमति मांगी। अधिकारियों ने विमान की लैंडिंग की पुष्टि की है और बताया कि विमान हवाई अड्डे के सुरक्षित हिस्से में है और उसमें कोई नुकसान या तकनीकी खराबी नहीं पाई गई है।
भारत और ब्रिटेन, दोनों पक्षों के इंजीनियर परिस्थितियों के अनुकूल होने पर विमान को टेकऑफ करवाएंगे।
News:
— The World Politics (@WorldGrid360) June 15, 2025
A British F-35 fighter jet made an emergency landing in Kerala, India due to low fuel:
The aircraft reportedly failed to return to its carrier, approximately 100 nautical miles offshore, due to rough sea conditions. Consequently, it requested permission to land at… pic.twitter.com/hQ7LnzG2AC
एक बैग में दो सिर: अहमदाबाद विमान दुर्घटना के बाद परिजनों का दर्द, पूरे शव की मांग
पंजाबी इन्फ्लुएंसर कमल कौर की हत्या पर मीका सिंह का फूटा गुस्सा, सिख नेता को खुली चुनौती!
मथुरा में मकान गिरे, कई लोगों के मलबे में दबने की आशंका
बिहार में अगले 2-3 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
क्या लालू यादव ने जन्मदिन पर बाबा साहेब का अपमान किया? बीजेपी ने घेरा, जानिए सच्चाई
विमान हादसे में चमत्कारिक ढंग से बचे रमेश विश्वास कुमार की कहानी
वाटरफॉल में सांप! पर्यटकों में मची भगदड़, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल
F-35B की भारत में इमरजेंसी लैंडिंग: तकनीकी खराबी से मचा हड़कंप
इंद्रायणी नदी पुल हादसा: 2 की मौत, 32 घायल, बचाव कार्य जारी
चेन्नई जाने वाले विमान में खराबी, 12 हजार फीट पर मंडराया, फिर सुरक्षित लैंडिंग!