पुणे के तलेगांव क्षेत्र के कुंदामाला गांव के पास इंद्रायणी नदी पर बना एक पुराना पुल रविवार को ढह गया। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की जान चली गई है और 32 घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, दोपहर 3:30 से 4:30 बजे के बीच यह हादसा हुआ। पुल के ढहने से लगभग 20 से 25 लोग नदी में बह गए।
तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीमें, स्थानीय पुलिस और अग्निशमन विभाग मिलकर नदी में बहे लोगों को खोजने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। अब तक 32 लोगों को घायल अवस्था में निकाला गया है, जिनमें से छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि हादसे के समय पुल पर क्षमता से अधिक पर्यटक मौजूद थे। देहू रोड कैंटोनमेंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष रघुवीर शेलार के अनुसार, पुल पर लगभग 125 पर्यटक खड़े थे और उसी स्थान पर अचानक पुल गिर गया।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन लोगों को राहत पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहा है। उन्होंने डिविजनल कमिश्नर, तहसीलदार और पुलिस कमिश्नर से बात की है। एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर मौजूद है और बचाव कार्य जारी है।
एनसीपी-एसपी सांसद सुप्रिया सुले भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह पुल पहले से ही बहुत खराब और जर्जर स्थिति में था। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल की मरम्मत की जानी चाहिए थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
*#WATCH पुणे, महाराष्ट्र: NCP SCP सांसद सुप्रिया सुले पिंपरी-चिंचवाड़ में इंद्रायणी नदी पर पुल ढहने के स्थल पर पहुंचीं। https://t.co/xCsjixJP2P pic.twitter.com/8FuSmJWpeo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2025
भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज: डेल स्टेन की भविष्यवाणी, कौन मारेगा बाजी?
पुणे में इंद्रायणी नदी पर पुल ध्वस्त, कई लापता, बचाव अभियान जारी
क्या योगी आदित्यनाथ की जगह लेंगे केशव प्रसाद मौर्य? अमित शाह के मित्र वाले संदेश ने यूपी में मचाई सियासी हलचल!
बिहार में मानसून की दस्तक: भीषण गर्मी से राहत, आंधी-बारिश का अलर्ट!
IPL में फ्लॉप, अब 11 छक्कों से गेंदबाजों को धोया, बोला- ये तो सिर्फ शुरुआत है!
दुबई में 67 मंजिला इमारत में भीषण आग, 4000 लोग फंसे, मची अफरा-तफरी
कनाडा में पीएम मोदी के दौरे का विरोध क्यों? क्या सुधरेंगे भारत-कनाडा रिश्ते?
केदारनाथ में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, सात लोगों की मौत
शुरू हो गई जंग! तेहरान में चीनी विमान, ईरान के पक्ष में चीन
एयर इंडिया विमान हादसा: 28 शवों में से 3 की डीएनए पहचान, बेटे ने कहा, दुख शब्दों में बयां नहीं कर सकता