तेहरान एयरपोर्ट पर एक चीनी कार्गो विमान की गुप्त लैंडिंग से अटकलें तेज़ हो गई हैं। रक्षा विशेषज्ञों और अंतरराष्ट्रीय खुफिया एजेंसियों ने इस पर चिंता जताई है।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, यह कार्गो विमान ट्रांसपॉन्डर बंद करके उतरा, जिससे उसकी लोकेशन ट्रैक नहीं हो सकी। आशंका है कि यह किसी गुप्त सैन्य मिशन या प्रतिबंधित सामग्री की आपूर्ति का संकेत हो सकता है।
खुफिया सूत्रों के अनुसार, इस विमान के जरिये ईरान को हथियारों या सैन्य उपकरणों की आपूर्ति की गई हो सकती है। चीन और ईरान के बीच पहले से रणनीतिक साझेदारी है। अमेरिका इसे उकसावेपूर्ण कदम मान रहा है।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले ही ईरान को गंभीर नतीजे भुगतने की चेतावनी दी थी। अब चीन का हस्तक्षेप अमेरिका और चीन के बीच तनाव को और बढ़ा सकता है।
चीन पहले ही कूटनीतिक मोर्चे पर ईरान के समर्थन में उतर चुका है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि चीन ईरान पर इजरायल के हमलों को लेकर गंभीर चिंता में है।
चीन ने इजरायल द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन पर भी सख्त प्रतिक्रिया दी है। चीन संघर्ष बढ़ाने वाली किसी भी कार्रवाई का विरोध करता है।
विश्लेषकों का मानना है कि चीन का यह कदम मध्य पूर्व में शक्ति संतुलन को बदलने की कोशिश हो सकता है। अमेरिका इजरायल के साथ है, जबकि चीन ईरान के साथ संबंध गहरा कर रहा है।
यदि यह साबित होता है कि चीन ने ईरान को हथियारों की आपूर्ति की है, तो यह वैश्विक सुरक्षा के लिए एक बड़ा संकेत होगा। इससे तीसरे पक्षों की भूमिका इस युद्ध में और गहरी हो सकती है।
तेहरान में चीनी विमान की लैंडिंग के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। बीजिंग की तरफ से अब तक कोई स्पष्ट बयान नहीं आया है। यह घटना एक बड़े कूटनीतिक और सैन्य घटनाक्रम का संकेत है। अब देखना होगा कि चीन की यह भागीदारी ईरान-इजरायल संघर्ष को वैश्विक टकराव की ओर ले जाती है, या यह सिर्फ कूटनीतिक दबाव बनाने की रणनीति है।
JUST IN: 🇨🇳🇮🇷 Chinese cargo aircraft lands in Iran after turning off transponder during flight. pic.twitter.com/sBqIrg5cBk
— BRICS News (@BRICSinfo) June 15, 2025
पैदल पुल पर कार: भांजी चिल्लाती रही, मामा ने उड़ा दिए होश!
ट्रम्प के खिलाफ 50 राज्यों में विद्रोह! सेना दिवस पर सड़कों पर जनता, क्यों फूटा गुस्सा?
पुणे पुल हादसा: जिंदा बहे लोग - जंग, भीड़ या लापरवाही?
संयुक्त राष्ट्र में भारत की गैर-मौजूदगी: गाज़ा पर वोटिंग से दूरी, नैतिक पतन या रणनीतिक चुप्पी?
प्राइवेट पार्ट पर गेंद लगने से दर्द से कराह उठे खिलाड़ी, अगली ही गेंद पर जड़ा जोरदार शॉट!
TNPL में एक गेंद, तीन रन आउट के मौके! अश्विन की टीम का हास्यास्पद फील्डिंग प्रदर्शन
क्या अंजना ओम कश्यप ने मांगी पत्रकारिता के लिए माफी? वायरल वीडियो का सच!
खुशी-खुशी जा रहे थे...अहमदाबाद विमान हादसे से पहले ब्रिटिश जोड़े का वायरल वीडियो
वनडे-टी20 के तूफानी गेंदबाज अब टेस्ट में मचाएंगे धमाल! चोट के कारण बदला ऑस्ट्रेलियाई टीम का समीकरण
उत्तर प्रदेश में 60 हजार से ज्यादा सिपाहियों को नियुक्ति पत्र, अमित शाह ने कहा - जाति के आधार पर बंद हुई भर्ती