दुबई में 67 मंजिला इमारत में भीषण आग, 4000 लोग फंसे, मची अफरा-तफरी
News Image

दुबई में शुक्रवार रात एक 67 मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। आग ऊपर से नीचे तक पूरी इमारत में फैल गई, जिसके कारण अफरा-तफरी मच गई। इमारत में लगभग 4000 लोग फंसे हुए थे, जिससे स्थिति और भी भयावह हो गई।

दुबई सिविल डिफेंस की टीम को रात साढ़े नौ बजे आग लगने की खबर मिली। टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया। आग बुझाने में टीम को पूरी रात मशक्कत करनी पड़ी।

सोशल मीडिया पर इमारत में लगी आग का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आग की भयावहता स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है। आग से भारी नुकसान होने की आशंका है।

लगभग 6 घंटे तक चले राहत बचाव कार्य में 3800 से अधिक निवासियों सहित कुल 4000 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

जिस इमारत में आग लगी है, उसका नाम मरीन पिनेकल है। फिलहाल इस हादसे में किसी के भी मरने की खबर नहीं है।

शनिवार को आग लगने के बाद इमारत को ठंडा करने का काम किया गया। आग लगने का असली कारण अभी तक सामने नहीं आया है।

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के दौरान इमारत में मौजूद अलार्म सिस्टम काम नहीं कर रहा था। पड़ोसियों के शोर और धुएं के कारण लोगों को आग लगने की जानकारी मिली, जिसके बाद राहत बचाव कार्य शुरू किया गया।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

राजस्थान में प्री-मानसून की दस्तक: 14 जिलों में तूफान और बारिश का अलर्ट!

Story 1

40 की उम्र में 18 वाला काम! डु प्लेसिस का हैरतअंगेज कैच, वीडियो वायरल

Story 1

हास्यास्पद फील्डिंग देख अश्विन को आया गुस्सा! वायरल हुआ वीडियो

Story 1

सीजफायर पर खान सर का बड़ा बयान: नेवी छठ पूजा करने के लिए है? कृष्ण से गांधी-भगत सिंह तक पर बोले

Story 1

चेन्नई जाने वाले विमान में खराबी, 12 हजार फीट पर मंडराया, फिर सुरक्षित लैंडिंग!

Story 1

मार्करम का बेकाबू जश्न: फैंस संग बीयर, पत्नी को किस - जीत का ऐसा नज़ारा!

Story 1

केदारनाथ यात्रा पर कुदरत का कहर: पैदल मार्ग भी अगले आदेश तक स्थगित!

Story 1

कंगारुओं को धूल चटाकर साउथ अफ्रीका ने जीता WTC फाइनल, मार्करम बोले - ये रन सबसे खास थे!

Story 1

पैदल पुल पर कार: भांजी चिल्लाती रही, मामा ने उड़ा दिए होश!

Story 1

ईरान पर बम बरसा रही IDF ने भारत से मांगी माफी, नक्‍शे में की थी ये भूल