विमान हादसे पर नेहा सिंह राठौर का सरकार पर तंज, कहा - उम्मीद है इस पर वोट नहीं मांगा जाएगा
News Image

लोक गायिका नेहा सिंह राठौर अक्सर अपने बेबाक बयानों के कारण चर्चा में रहती हैं। बेरोजगारी हो, पहलगाम हमला हो या चुनाव, नेहा सिंह राठौर मोदी सरकार पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं।

हाल ही में अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद भी उन्होंने सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर वे भविष्य बताते हैं, तो उन्होंने पर्ची निकालकर इस दुर्घटना के बारे में क्यों नहीं बताया।

विमान दुर्घटना में भगवद गीता के सुरक्षित मिलने का जिक्र करते हुए नेहा ने सरकार को घेरते हुए ट्वीट किया, जलने से बची किताब अपने पढ़ने वाले को तो नहीं बचा पाई लेकिन प्लेन क्रैश के लिए जिम्मेदार लोगों और सरकार को जरूर बचा लेगी।

नेहा सिंह राठौर ने देश में हो रही दुर्घटनाओं से बड़ी दुर्घटना मोदी सरकार को बताया है। अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, देश के साथ हुई सबसे बड़ी दुर्घटना भाजपा का सत्ता में आना है... बाकी सारी दुर्घटनायें इसी का परिणाम हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद में जाकर घटनास्थल का दौरा किया था, जिसे भी नेहा सिंह राठौर ने वोट के लिए किया गया स्टंट बताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री की एक एनिमेटेड तस्वीर शेयर की है, जिसमें वे क्रैश हुए प्लेन के पास खड़े हैं और लिखा है, उम्मीद है इस पर वोट नहीं मांगा जाएगा।

इसके अलावा मृतकों के परिवार को जो मुआवजा दिया जाना है, उस पर नेहा ने लिखा है, दुनियाभर का मुआवजा भी इस दुख और तकलीफ को कम नहीं सकता। सरकार भी अपनी गलती मानने के लिए तैयार नहीं है। ऐसे में अब वक्त आ गया है कि आम जनता अपनी गलती मान ले कि उसने गलत सरकार चुनी है।

उत्तराखंड में हुए हेलीकॉप्टर क्रैश पर दुख व्यक्त करते हुए नेहा सिंह राठौर ने लिखा है कि मृतकों को श्रद्धांजलि, भगवान की जो मर्जी होगी वही होगा! सरकार का तो कोई दोष है नहीं! हेलीकॉप्टर किस कंपनी का था? तय मानकों का पालन हो रहा था कि नहीं, इन सवालों से किसे मतलब है?

धीरेंद्र शास्त्री की तस्वीर शेयर करते हुए नेहा सिंह राठौर ने पूछा है कि इन्होंने प्लेन क्रैश की पर्ची क्यों नहीं निकाली? देश में करोड़ों लोग इन्हें चमत्कारी बाबा मानते हैं।

उन्होंने यह भी पूछा कि पर्ची निकालने और भविष्य बताने वाले बाबाओं ने विमान दुर्घटना के बारे में पहले क्यों नहीं बताया? अगर ये सच में भविष्य बता सकते हैं, फिर भी देशवासियों की जान नहीं बचाई तो ये इंसानियत के दुश्मन हैं। अगर ये भविष्य नहीं बता सकते और झूठा दावा करते हैं तो ये ठग हैं। ये क्या हैं?

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

गले में सांप लपेटा, जीभ से किया प्यार! फिर ICU में भर्ती हुआ शख्स

Story 1

दीदी तेरा देवर दीवाना: मियां-बीवी के सादगी भरे डांस ने जीता लोगों का दिल

Story 1

शुरू हो गई जंग! तेहरान में चीनी विमान, ईरान के पक्ष में चीन

Story 1

गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी का DNA मैच, आज परिवार को सौंपा जाएगा पार्थिव शरीर

Story 1

इजरायल-ईरान तनाव: पीएम मोदी पर भड़के अबू आजमी, कहा - जानबूझकर कर रहे हैं...

Story 1

ईरान-इजराइल संघर्ष: मौतों का आंकड़ा बढ़ा, मिसाइल युद्ध जारी, ट्रम्प की चेतावनी

Story 1

इस्तीफा देने वाले विधायक फिर बने उम्मीदवार, केरल में सियासी घमासान!

Story 1

कनाडा में पीएम मोदी के दौरे का विरोध क्यों? क्या सुधरेंगे भारत-कनाडा रिश्ते?

Story 1

F-35B की भारत में इमरजेंसी लैंडिंग: तकनीकी खराबी से मचा हड़कंप

Story 1

दिल्ली में आंधी-बारिश का कहर: कहीं पेड़ गिरे, कहीं मोबाइल टावर, अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?