गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी का DNA मैच, आज परिवार को सौंपा जाएगा पार्थिव शरीर
News Image

अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे में मारे गए गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के डीएनए का मिलान हो गया है। गृह मंत्री हरश संघवी ने इस बात की पुष्टि की है।

रविवार (15 जून) की शाम रूपाणी का पार्थिव शरीर उनके परिवार को सौंपा जाएगा।

विजय रूपाणी एयर इंडिया की उसी फ्लाइट में थे, जो अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना होने के कुछ मिनट बाद ही क्रैश हो गई थी। इस दुर्भाग्यपूर्ण विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें से 241 की मृत्यु हो गई। केवल एक व्यक्ति इस दुर्घटना में जीवित बचा है। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे देश को सदमे में डाल दिया है।

गृह मंत्री हर्ष संघवी ने कहा, हमारे नेता, जिन्होंने अपना जीवन गुजरात में सार्वजनिक सेवा के लिए समर्पित किया, उनका दुखद निधन हो गया। उनके डीएनए की पुष्टि आज सुबह 11:10 बजे हुई।

अस्पताल अधीक्षक डॉ. राकेश जोशी ने बताया कि मृतकों के पार्थिव शरीर को परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है और राज्य सरकार द्वारा पीड़ित परिजनों को हर संभव सहायता दी जा रही है।

डॉ. जोशी ने यह भी बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल में 250 से अधिक डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ और स्वयंसेवकों की टीम ने तुरंत राहत और इलाज की कमान संभाली। उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की मदद से डीएनए सैंपल मिलान का कार्य किया जा रहा है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

ट्रंप का जन्मदिन, सैन्य परेड और 350 करोड़ का खर्च: अमेरिका में No Kings विरोध प्रदर्शन

Story 1

खुशी-खुशी जा रहे थे...अहमदाबाद विमान हादसे से पहले ब्रिटिश जोड़े का वायरल वीडियो

Story 1

दिल्ली में मौसम ने बदली करवट, तेज हवाओं और बारिश से मिली गर्मी से राहत

Story 1

अहमदाबाद विमान दुर्घटना: तुर्की पर लगे आरोपों के बाद कंपनी ने दी सफाई

Story 1

मार्करम का बेकाबू जश्न: फैंस संग बीयर, पत्नी को किस - जीत का ऐसा नज़ारा!

Story 1

इजरायल-ईरान युद्ध: क्या चीन ने भरी जंग में उड़ान? तेहरान में चीनी विमान, अमेरिका को चुनौती!

Story 1

IND vs NZ: चौके-छक्कों की बारिश! भारत में 2026 में न्यूजीलैंड से भिड़ंत, शेड्यूल जारी

Story 1

ईरान का इजरायली शहर बट याम पर हमला, 6 की मौत, नेतन्याहू ने किया दौरा

Story 1

इंद्रायणी नदी पर पुल ढहा, कई लोगों के फंसे होने की आशंका, बचाव कार्य जारी

Story 1

इजरायल-ईरान तनाव: पीएम मोदी पर भड़के अबू आजमी, कहा - जानबूझकर कर रहे हैं...