अहमदाबाद में गुरुवार को हुए विमान हादसे में 265 लोगों के शव बरामद हुए हैं। इनमें 241 यात्री और क्रू सदस्य शामिल हैं, जबकि 5 मृतक उस मेडिकल हॉस्टल के हैं जहां विमान क्रैश हुआ।
हादसे से पहले उसी विमान में यात्रा कर चुके एक यात्री, आकाश वत्स ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि दिल्ली से अहमदाबाद आते समय उन्हें विमान में कुछ असामान्य दिखा।
वत्स ने कहा कि उड़ान भरने से पहले विमान का AC ठीक से काम नहीं कर रहा था। उन्होंने यह भी देखा कि उड़ान के दौरान विमान के फ्लैप का पिछला हिस्सा बार-बार ऊपर-नीचे हो रहा था।
हालांकि, विमानन विशेषज्ञों का कहना है कि विमान को बेहतर गति देने के लिए AC का बंद होना सामान्य बात है। वत्स ने इस बारे में शिकायत करने की कोशिश की, लेकिन क्रू जल्दी में था। यहां तक कि उड़ान के बाद शटल बस में चढ़ने पर कई यात्रियों ने कहा कि बस का AC विमान के AC से बेहतर काम कर रहा था।
एक अन्य यात्री, हिनाबेन कालरिया, जो लंदन से अहमदाबाद आई थीं, ने भी विमान में तकनीकी खामियों की बात कही है। उन्होंने बताया कि उड़ान के दौरान AC और सभी डिस्प्ले बंद थे। एयर होस्टेस ने इसे तकनीकी गड़बड़ी बताया। लैंडिंग के वक्त प्लेन से खड़खड़ाहट की आवाज भी आ रही थी, जिससे यात्री डर गए थे।
यह विमान, एअर इंडिया की बोइंग 787 ड्रीमलाइनर फ्लाइट AI-171, दोपहर 1:38 बजे अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुई थी, जिसमें 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर्स सवार थे। उड़ान भरने के दो मिनट बाद ही यह क्रैश हो गया। मृतकों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल हैं, जबकि सिर्फ एक यात्री की जान बची है।
#WATCH | #AirIndiaPlaneCrash | Mumbai | Akash Vatsa, who claimed in a viral tweet yesterday that he flew in the same Boeing 787 Dreamliner from Delhi to Ahmedabad, hours before it crashed soon after take off while flying as Air India flight AI171 from Ahmedabad to London, spoke… pic.twitter.com/16cQ1p5Gwk
— ANI (@ANI) June 13, 2025
लालू की नाराज़गी के बाद तेज प्रताप का नया अवतार: न घर के, न घाट के!
अहमदाबाद विमान हादसे का रहस्य: क्या ईंधन में थी मिलावट?
इजरायल के ऑपरेशन राइजिंग लायन से ईरान में तबाही, नेतन्याहू ने पीएम मोदी को दी जानकारी
इजरायल का ईरान पर भीषण हमला, तबरीज एयरपोर्ट तबाह!
नेतन्याहू का ऐलान: ईरान में तनाशाही खत्म, नया फ़ारस गढ़ने का समय!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले गिल और राहुल का धमाका, अर्धशतक जड़कर दिखाया दम!
शांति भंग करने वालों को देखते ही गोली मारो: असम CM का सख्त आदेश
साउथ अफ्रीका इतिहास रचने से 282 रन दूर, बावुमा को दिखाना होगा दम!
ऑपरेशन राइजिंग लायन से मचा भूचाल: इजराइल-ईरान आमने-सामने, ट्रंप की चेतावनी
महोबा जिला अस्पताल में मरीज से उगाही, स्वास्थ्यकर्मी का वीडियो वायरल