असम के धुबरी जिले में सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने शुक्रवार (13 जून 2025) को शाम 6 बजे के बाद देखते ही गोली मारने का आदेश जारी कर दिया।
यह आदेश बांग्लादेश सीमा से सटे मुस्लिम-बहुल इलाके में भड़काऊ पोस्टर लगाने और धार्मिक स्थलों के पास गोमांस फेंकने की घटनाओं के बाद दिया गया है।
सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने बताया कि धुबरी में हनुमान मंदिर के पास फेंके गए गोमांस के मामले में 38 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
नबीन बांग्ला नामक एक समूह ने धुबरी को बांग्लादेश में मिलाने की मांग करते हुए भड़काऊ पोस्टर लगाए थे, जिसे सांप्रदायिक उकसावे के तौर पर देखा जा रहा है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, ईद के अगले दिन हनुमान मंदिर के सामने गाय का कटा हुआ सिर मिला था, जिसके बाद शहर में तनाव बढ़ गया। रात में पथराव की घटनाएं भी हुईं।
मुख्यमंत्री ने इसे गंदे हथकंडों से माहौल बिगाड़ने की साजिश बताया है।
सीएम सरमा शुक्रवार को धुबरी पहुंचे और कहा, जो कोई भी धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचाएगा या पथराव करेगा, उसे तुरंत गोली मारी जाएगी।
सरमा ने यह भी घोषणा की कि वे अगले साल ईद पर खुद धुबरी में रहेंगे और जरूरत पड़ी तो मंदिर की पहरेदारी भी करेंगे।
उन्होंने बीफ माफिया पर कार्रवाई का आदेश दिया और दावा किया कि पश्चिम बंगाल से बड़ी संख्या में मवेशी अवैध रूप से धुबरी लाए गए हैं।
RAF, CRPF और स्थानीय पुलिस की बड़ी तैनाती की जा रही है। व्यापारियों और धार्मिक स्थलों पर CCTV लगाने को कहा गया है। सरकार जरूरतमंद मंदिरों और मस्जिदों को कैमरे मुहैया कराएगी।
धुबरी जिला असम का मुस्लिम-बहुल इलाका है, जहाँ लगभग 90% आबादी मुस्लिम है। बांग्लादेश की सीमा से सटा होने के कारण यह क्षेत्र लंबे समय से अवैध घुसपैठ, पहचान और राजनीतिक विवादों का केंद्र रहा है।
सरमा ने सभी समुदायों से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि जो भी सांप्रदायिकता फैलाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। कानून-व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है।
इस बार ईद पर कुछ असामाजिक तत्वों ने धुबरी के हनुमान मंदिर में गौ मांस फेंककर घृणित और निंदनीय अपराध किया!
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) June 13, 2025
आगामी ईद पर अगर आवश्यकता पड़ी, तो मैं खुद रात भर हनुमान बाबा के मंदिर में पहरेदारी करूंगा। pic.twitter.com/Cbxen8Blws
नहीं बचेंगे... अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान हादसे से पहले पायलट का आखिरी संदेश
एयर इंडिया विमान हादसा: पायलट का आखिरी संदेश - थ्रस्ट नहीं, पावर कम हो रही, नहीं बचेंगे!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले गिल और राहुल का धमाका, अर्धशतक जड़कर दिखाया दम!
40 की उम्र में डुप्लेसिस का करिश्मा, युवा भी देखकर रह जाएंगे दंग!
इजरायल: परमाणु बमों का काल - 44 वर्षों में तीन देशों के सपने चकनाचूर!
पार्क में प्रेमी संग रंगे हाथों पकड़ी गई पत्नी, गोद में बच्चा लिए पहुंचा पति, मचा हाई वोल्टेज ड्रामा
ऐसा लगा जैसे भूकंप आया या फिर बम फटा हो... अहमदाबाद विमान हादसे के चश्मदीदों ने सुनाई डरावनी कहानी
मार्करम का शतक, आंसू और अधूरा जश्न: दक्षिण अफ्रीका जीत से 69 रन दूर!
नेतन्याहू का ऐलान: ईरान में तनाशाही खत्म, नया फ़ारस गढ़ने का समय!
मुंबई तटीय सुरंग में पलटी कार, जल निकासी पर उठे सवाल!