तेल अवीव: इजराइल ने ईरान के प्रमुख सैन्य ठिकानों पर लगातार दूसरे दिन हवाई हमले किए हैं। यह कार्रवाई ईरान के परमाणु ठिकानों को निशाना बनाकर की गई, क्योंकि मौजूदा संघर्ष का मूल कारण परमाणु हथियार ही हैं।
इजराइली रक्षा बलों (IDF) के हमलों में ईरान के 78 लोगों के मारे जाने की खबर है, जिनमें सेना के वरिष्ठ अधिकारी और परमाणु वैज्ञानिक शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, 350 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
ईरान ने भी इजराइल पर जवाबी हमला किया है। ईरान ने 150 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जिनमें से 6 इजराइल की राजधानी तेल अवीव पर गिरीं। इस हमले में एक महिला की मौत हो गई है और लगभग 60 लोग घायल हुए हैं।
इन हमलों के बीच, बेंजामिन नेतन्याहू ने एक वीडियो संदेश जारी किया है। उन्होंने इसे ईरानी नागरिकों का भी युद्ध बताते हुए कहा कि यह समय एक नया फ़ारस गढ़ने का है। नेतन्याहू ने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ इजराइल की नहीं है, बल्कि उन लाखों ईरानी नागरिकों की भी है जो एक क्रूर तानाशाही के नीचे दबे हुए हैं।
नेतन्याहू ने अपने संदेश में स्पष्ट किया कि ईरान को पूरी तरह से बदलकर एक नए राष्ट्र का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने फ़ारस का जिक्र करते हुए आजादी की बात कही। नेतन्याहू ने फारसी राष्ट्र को महान बताते हुए कहा कि इस्लामी शासन को अभी तक यह समझ में नहीं आया है कि उन पर क्या संकट आया है और आगे क्या होने वाला है।
नेतन्याहू ने कहा, आपकी आजादी का रास्ता साफ हो रहा है। फ़ारस फिर से आज़ाद होगा।
ईरान ने इजरायल पर 150 से अधिक मिसाइलें दागी हैं और अमेरिका के साथ परमाणु समझौते से भी इनकार किया है।
बेंजामिन नेतन्याहू ने जिस फ़ारस का जिक्र कर आजादी की बात कही है, उसे 1935 में आधिकारिक रूप से ईरान के रूप में जाना गया। फ़ारस एक ऐतिहासिक क्षेत्र है जो वर्तमान ईरान के साथ-साथ उसके आसपास के कुछ क्षेत्रों को भी दर्शाता है। इसे प्राचीन काल में फ़ारस साम्राज्य के रूप में जाना जाता था, जो दुनिया के सबसे बड़े साम्राज्यों में से एक था।
बेंजामिन नेतन्याहू ने महान फ़ारसी राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा:
— Sandeep Thakur (@thakurbjpdelhi) June 13, 2025
“इस्लामी शासन को अब तक समझ ही नहीं आया कि उस पर क्या गिर पड़ा है — और यह भी नहीं जानता कि आगे क्या आने वाला है।”
“आपकी आज़ादी का रास्ता साफ़ हो रहा है। फ़ारस फिर से आज़ाद होगा।”
“यह लड़ाई सिर्फ़ इज़राइल की… pic.twitter.com/HGErw6YXCp
WTC फाइनल जीतते ही दक्षिण अफ्रीका मालामाल, भारत को मिले 12 करोड़, पाकिस्तान को भी भीख !
पाकिस्तानी रक्षा मंत्री का संसद में झूठ: IPL बंद हुआ, पानी छोड़ा गया!
बिहार BJP मीटिंग में चप्पल कांड ! महिला नेता ने पुरुष नेता पर क्यों उठाई चप्पल?
भोपाल का 90 डिग्री वाला ओवरब्रिज: क्या ये टेंपल रन गेम है या इंजीनियरों की भूल?
असम के धुबरी में तनाव चरम पर: उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने का आदेश!
धर्म नहीं छोड़ा, प्राण त्याग दिए: ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर गर्भवती महिला ने की आत्महत्या
धुबरी गोमांस कांड: CM सरमा का कड़ा रुख, रातोंरात 38 गिरफ्तार, देखते ही गोली मारने के आदेश!
हमारे आतंकवादियों ने सेना को मजबूती दी : मंत्री की फिसली जुबान, कांग्रेस का हमला
ईरान-इजरायल युद्ध: भारत के लिए किसकी दोस्ती ज़रूरी, और आपकी जेब पर क्या असर?
अहमदाबाद विमान हादसे का रहस्य: क्या ईंधन में थी मिलावट?