चमत्कार! अहमदाबाद विमान हादसे में लोहा पिघल गया, पर भगवद् गीता सुरक्षित!
News Image

अहमदाबाद में हुए विमान हादसे से देश में शोक की लहर दौड़ गई है। गुरुवार को एअर इंडिया की उड़ान, उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद एक मेडिकल कॉलेज से टकरा गई, जिससे 265 यात्रियों की मौत हो गई।

हादसे के बाद क्षेत्र में बोइंग का मलबा बिखरा पड़ा है। इस भीषण घटना ने कई परिवारों को उजाड़ दिया है।

मलबे में चल रहे बचाव अभियान के दौरान एक आश्चर्यजनक चीज मिली - एक भगवद् गीता, जो बिल्कुल सही सलामत थी। लोग हैरान हैं कि जिस विमान हादसे में लोहा तक पिघल गया, वहां भगवद् गीता कैसे बच गई।

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दुर्घटनाग्रस्त विमान के मलबे से भगवद् गीता की एक प्रति दिखाई दे रही है, जो पूरी तरह से सुरक्षित है। अहमदाबाद में हुई तबाही के बाद लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं।

वीडियो में एक व्यक्ति दुर्घटनास्थल पर मलबे के बीच से गीता के पन्नों को दिखाते हुए नजर आ रहा है। 265 यात्रियों की मौत, मलबे में बुरी तरह टूटे विमान के बीच भगवद् गीता का सुरक्षित पाया जाना वाकई में चमत्कार से कम नहीं है।

वीडियो में दिख रहा है कि गीता का एक-एक पन्ना पूरी तरह से सुरक्षित है और इतनी गर्मी के बाद भी उसे कुछ नहीं हुआ है। ये वीडियो लोगों की भावनाओं को छू रहा है।

एयर इंडिया की AI 171 ने गुरुवार को दोपहर 1.38 बजे एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और 2 मिनट के अंदर हादसे का शिकार हो गई। उड़ान भरने के बाद विमान 625 फीट की ऊंचाई पर ही पहुंचा था कि अचानक विमान का बैलेंस बिगड़ने लगा और तेज आवाज के साथ नीचे की तरफ आने लगा। दोपहर 1.40 बजे विमान क्रैश हुआ और इसमें जोरदार धमाका हुआ।

हादसे में 265 लोगों की मौत हो गई। एयर इंडिया ने पुष्टि की कि विमान में सवार 242 यात्रियों और क्रू में से सिर्फ एक व्यक्ति ही जीवित बचा। मृतकों में भारतीयों के अलावा ब्रिटिश, पुर्तगाली और कनाडाई नागरिक भी शामिल थे।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

एयर इंडिया विमान हादसा: जलते मलबे में सुरक्षित मिली श्रीमद्भगवद् गीता !

Story 1

पिकनिक में मस्ती कर रहे थे लोग, अचानक हाथी के हमले से मची भगदड़!

Story 1

दुर्घटना से देर भली: 10 मिनट की देरी से भूमिका की जान बची

Story 1

अहमदाबाद विमान दुर्घटना: लोहे पिघले, चीथड़े उड़े, भगवत गीता सुरक्षित मिली

Story 1

नई जिंदगी का सपना बना मौत का सफर! एयर इंडिया क्रैश में खत्म हो गया जोशी परिवार, बची केवल मुस्कुराती हुई सेल्फी

Story 1

ईरान-इजरायल टकराव: हवाई हमले से आसमान में लगा भयंकर ट्रैफिक जाम!

Story 1

पीएम मोदी ने दिवंगत पूर्व सीएम विजय रूपाणी के परिवार से मिलकर जताया शोक

Story 1

पाकिस्तानी टीम से छुट्टी के बाद, बाबर आज़म का नया ठिकाना: बिग बैश लीग में दिखाएंगे जलवा!

Story 1

दो इमारतों का मालिक! चीन में युवक ने महिलाओं को लुभाने के लिए गले में लटकाया प्रॉपर्टी का पोस्टर

Story 1

अहमदाबाद विमान हादसे में 241 की मौत, मलबे में अक्षुण्ण मिली भगवत गीता!