अहमदाबाद एयरपोर्ट पर गुरुवार को एक दर्दनाक विमान हादसा हुआ। लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विमान में कुल 242 लोग सवार थे। इस हादसे में 241 लोगों की जान चली गई।
विमान दुर्घटना के बाद आग का गोला बन गया। वह पूरी तरह से मलबे में तब्दील हो गया।
इस भयावह हादसे के बीच, मलबे में एक भगवत गीता की किताब मिली। यह किताब जलने के बावजूद बिल्कुल सुरक्षित थी।
यह दृश्य एक वीडियो में कैद हुआ। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में एक व्यक्ति मलबे के ढेर के बीच भगवत गीता की किताब को उठाए हुए है। किताब में जलने का कोई निशान नहीं है। कोई पन्ना फटा हुआ नहीं है।
लोगों ने इसे भगवान का चमत्कार बताया। सोशल मीडिया पर श्रद्धा के साथ प्रतिक्रियाएं दी जा रही हैं।
कुछ लोगों ने कहा, जाको राखे साइयां, मार सके न कोय । वहीं, कुछ ने इसे आस्था की ताकत बताया।
वीडियो में एक शख्स भगवत गीता के पन्ने पलटकर दिखा रहा है। किताब बिल्कुल सही हालत में है।
मान जा रहा है कि विमान में एक यात्री भागवत गीता लेकर यात्रा कर रहा था।
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर साझा किया गया है।
इसे अब तक लाखों बार देखा जा चुका है और हजारों लोगों ने पसंद किया है। लोग वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
*विमान में एक यात्री भागवत गीता लेकर सफर कर रहे थे
— 🇮🇳Jitendra pratap singh🇮🇳 (@jpsin1) June 13, 2025
भगवत गीता बिल्कुल सही सलामत प्लेन के मलबे में मिला है pic.twitter.com/76GSw8tlyJ
क्या क्रैश से पहले ही मिल चुके थे संकेत? बोइंग 787 यात्री का चौंकाने वाला खुलासा
अहमदाबाद में एयर इंडिया ड्रीमलाइनर क्रैश: क्या विमान की उम्र बनी हादसे की वजह?
इजराइल-ईरान युद्ध: नेतन्याहू को ट्रंप का साथ, खामेनेई को अमेरिकी धमकी!
एशिया कप 2025: क्या विराट की बादशाहत को चुनौती देंगे ये 3 धुरंधर?
वो हमें एक करोड़ दे रहा, मैं उन्हें दो करोड़ दूंगी, बस मेरे पापा वापस दे दो... विमान हादसे में जान गंवाने वाले यात्री की बेटी का दर्द
असम: धुबरी में सांप्रदायिक तनाव के बाद सीएम का कड़ा रुख, देखते ही गोली मारने के आदेश
इजराइल-ईरान के बीच तनाव चरम पर, भारत ने दोनों देशों को संयम बरतने की सलाह दी
अहमदाबाद हवाई हादसा: मैं कूदा नहीं, सीट समेत बाहर गिर गया... , बचे हुए यात्री की आपबीती
डोर टूटा, तो लगा कि मैं निकल सकता हूं, दूसरी तरफ वाले सब मर गए : विश्वास कुमार ने बताई जिंदा बचने की कहानी
चिलचिलाती गर्मी में AC चालू करते ही कार से निकला सांप, वीडियो वायरल