असम: धुबरी में सांप्रदायिक तनाव के बाद सीएम का कड़ा रुख, देखते ही गोली मारने के आदेश
News Image

धुबरी, असम में रविवार को एक मंदिर के बाहर मांस फेंके जाने के बाद सांप्रदायिक तनाव फैल गया था।

सोमवार को कस्बे में इस घटना के विरोध में प्रदर्शन हुए, जिसके बाद स्थिति इतनी बिगड़ गई कि इलाके में निषेधाज्ञा लागू कर सुरक्षा बलों को तैनात करना पड़ा।

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश जारी किए हैं।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि धुबरी में एक सांप्रदायिक समूह मंदिरों को क्षति पहुंचाने की नीयत से सक्रिय हो चुका है। इस संबंध में शूट एट साइट का आदेश दिया गया है।

सांप्रदायिक तनाव फैलने के बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने धुबरी का दौरा किया और अधिकारियों को असामाजिक तत्वों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने का आदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि घटना में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, इस बार ईद पर कुछ असामाजिक तत्वों ने धुबरी के हनुमान मंदिर में गौ मांस फेंककर घृणित और निंदनीय अपराध किया! आगामी ईद पर अगर आवश्यकता पड़ी, तो मैं खुद रात भर हनुमान बाबा के मंदिर में पहरेदारी करूंगा।

गौरतलब है कि असम के धुबरी जिले को लेकर इसके पहले भी विवाद हो चुका है। भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने राज्यसभा में एक संबोधन के दौरान धुबरी की तुलना मिनी बांग्लादेश से कर दी थी, जिसके बाद विपक्ष ने भाजपा पर निशाना साधा था।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

पूरी तरह बर्बाद कर देंगे... : इजरायली हमले से नाराज़ खामेनेई, नेतन्याहू को धमकी

Story 1

अहमदाबाद विमान हादसे से पहले का वीडियो: यात्री ने उजागर की थीं तकनीकी खामियां, लापरवाही ने निगल लीं 240 जिंदगियां!

Story 1

10 मिनट की देरी ने बचाई जान, अहमदाबाद विमान हादसे में बाल-बाल बची महिला

Story 1

गेंद गिरी, पलटा पासा और उखड़ गई गिल्लियां... हेड रह गए हैरान!

Story 1

WTC फाइनल: बावुमा के DRS कॉल पर बवाल, खिलाड़ी, अंपायर और कमेंटेटर हैरान!

Story 1

अहमदाबाद विमान हादसे में मां की चीख: आग में बेटे को ढूंढती बेबस मां का हृदय विदारक दृश्य

Story 1

एयर इंडिया विमान हादसा: लैंडिंग गियर में खराबी या इंजन फेल? 6 थ्योरीज सामने

Story 1

भारी कीमत चुकानी होगी... इज़रायल पर हमले के बाद ईरान की अमेरिका और इजरायल को धमकी

Story 1

एयर इंडिया विमान हादसा: जलते मलबे में सुरक्षित मिली श्रीमद्भगवद् गीता !

Story 1

ईरान का परमाणु सपना चकनाचूर, अब डर्टी बम से तबाही का खतरा?