अहमदाबाद विमान हादसे से पहले का वीडियो: यात्री ने उजागर की थीं तकनीकी खामियां, लापरवाही ने निगल लीं 240 जिंदगियां!
News Image

अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे से पहले ही चेतावनी जैसे संकेत मिलने लगे थे। एयर इंडिया की उसी फ्लाइट का एक वीडियो सामने आया है जो बाद में क्रैश हो गई।

यह वीडियो तब रिकॉर्ड किया गया था जब विमान दिल्ली से अहमदाबाद की ओर आ रहा था। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि यात्री परेशान हैं - किसी को गर्मी सता रही थी, कोई स्क्रीन न चलने से नाराज़ था, तो किसी को केबिन क्रू तक पहुंचने के लिए दिए गए बटन तक काम नहीं कर रहे थे।

हादसे से ठीक पहले का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे आकाश वत्स नाम के एक पैसेंजर ने रिकॉर्ड किया था।

वीडियो में आकाश कहते दिखते हैं: फ्लाइट में एसी काम नहीं कर रहा, स्क्रीन बंद हैं, बटन जवाब नहीं दे रहे... लोग परेशान हैं, हालत खराब है। आकाश वत्स इसी विमान से दो घंटे पहले अहमदाबाद पहुंचे थे और उन्होंने विमान की तकनीकी खामियों को उजागर किया था।

वीडियो में यात्री मैगजीन से हवा लेते नजर आ रहे हैं और कई लोगों के चेहरे पर घबराहट साफ देखी जा सकती है।

हादसे की प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि विमान में पहले से ही कुछ तकनीकी खराबियां थीं, जिनमें एसी, कम्युनिकेशन सिस्टम और इनफोटेनमेंट से जुड़ी समस्याएं शामिल थीं। यह वही विमान था जिसमें कुछ घंटों पहले यात्रियों ने खराबियों की शिकायत की थी।

गुरूवार को अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरते ही एयर इंडिया की एक इंटरनेशनल फ्लाइट एक बड़े हादसे का शिकार हो गई। बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर जैसे ही आसमान में ऊंचाई पकड़ने की कोशिश कर रहा था, अचानक तकनीकी खराबी के कारण यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में सवार 240 लोगों की मौत की खबर सामने आई है, जिनमें विमान में मौजूद गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल बताए जा रहे हैं।

विमान ने दोपहर 1:38 बजे अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। लेकिन टेकऑफ के कुछ ही सेकंड बाद, विमान अचानक नियंत्रण से बाहर हो गया और हॉर्स कैंप क्षेत्र, जो कि सिविल हॉस्पिटल के पास है, वहां दुर्घटनाग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विमान आग का गोला बन गया और आसपास की इमारतों में भी नुकसान हुआ है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

ईरान का इजरायल पर धावा: तेल अवीव और येरुशलम में गूंजे धमाके, दागीं सैकड़ों मिसाइलें

Story 1

एक ट्वीट मार दो... : रेल यात्री की शिकायत सुन दुखी हुए TTE, मंत्री को टैग करने की दी सलाह!

Story 1

बन्नी हॉप कैच होगा अमान्य: खिलाड़ी को सीमा रेखा के अंदर होना ज़रूरी!

Story 1

धुबरी गोमांस कांड: CM सरमा का कड़ा रुख, रातोंरात 38 गिरफ्तार, देखते ही गोली मारने के आदेश!

Story 1

इतना विशाल गिद्ध! पहले कभी नहीं देखा होगा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Story 1

क्या क्रैश से पहले ही मिल चुके थे संकेत? बोइंग 787 यात्री का चौंकाने वाला खुलासा

Story 1

इजरायल पर ईरान का पलटवार: बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला, तेल अवीव में धमाके

Story 1

एयर इंडिया विमान हादसे का रहस्य गहराया: मलबे से मिला DVR, खुलेगा दुर्घटना का सच?

Story 1

झाड़ू-पोछा एक साथ! महिला का देसी जुगाड़ देख इंटरनेट पर मची धूम

Story 1

लालू की नाराज़गी के बाद तेज प्रताप का नया अवतार: न घर के, न घाट के!