दुर्घटना से देर भली: 10 मिनट की देरी से भूमिका की जान बची
News Image

अहमदाबाद: दुर्घटना से देर भली यह कहावत गुजरात की भूमिका चौहान पर सटीक बैठती है। भूमिका उस दुर्भाग्यपूर्ण AI-171 विमान में सवार होने वाली थी जो कल दोपहर अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 265 से अधिक लोगों की जान चली गई।

भूमिका ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि वह चेक-इन गेट पर 10 मिनट देरी से पहुंची, जिसके कारण उसे विमान में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने बताया कि अहमदाबाद शहर में ट्रैफिक की वजह से उन्हें देरी हुई थी।

जब मुझे पता चला कि विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, तो मैं पूरी तरह से स्तब्ध रह गई। मैं अपनी देवी मां का शुक्रिया अदा करती हूं कि मैं सुरक्षित हूं, लेकिन यह घटना बिल्कुल भयानक है, भूमिका ने कहा।

इस दर्दनाक हादसे में लंदन में रहने वाले भारतीय मूल के अर्जुन भाई की भी मौत हो गई। वह अपनी पत्नी की अस्थियां विसर्जित करने के बाद वापस लौट रहे थे।

अर्जुन भाई की पत्नी का 7 दिन पहले लंदन में निधन हो गया था। उनकी इच्छा थी कि उनकी अस्थियों को उनके अमरेली जिले के पैतृक गांव के तालाब और नदी में विसर्जित किया जाए। अर्जुन भाई अपनी पत्नी की अस्थियां लेकर भारत आए थे और विसर्जन के बाद लंदन लौट रहे थे। उनकी 8 वर्ष और 4 वर्ष की दो बेटियां हैं, जिन्होंने इस हादसे में अपने माता-पिता दोनों को खो दिया।

मृतकों में एयर इंडिया की क्रू मेंबर और एयर होस्टेस मणिपुर की नागनथोई शर्मा भी शामिल हैं। नागनथोई शर्मा घर की अकेली कमाने वाली बेटी थीं, जिन्होंने संघर्षों के साथ अपने सपनों को पूरा किया था। नागनथोई शर्मा के परिजनों से भी न्यूज एजेंसी एएनआई ने बातचीत की है।

नागनथोई शर्मा कोंगब्राइलातपम की चचेरी बहन खेंजिता कोंग्राइलातपम ने बताया कि वे बहुत दुखी हैं, लेकिन उनके पास कोई पुष्टि नहीं है। इसलिए, वे उम्मीद कर रहे हैं कि वह ठीक और जीवित है। उन्होंने एयर इंडिया और अस्पताल के अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बताया गया कि रात 11 बजे के बाद ही मरीजों और बचे लोगों की सूची जारी की जाएगी। खेंजिता ने बताया कि नागनथोई ने अप्रैल 2023 में एयर इंडिया ज्वाइन की थी। वह अभी सिर्फ 21 साल की थीं। उड़ान से पहले नागनथोई ने अपने चचेरे भाई को मैसेज भेजा था, जिसमें लिखा था मैं लंदन जा रही हूं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

आर्चर ने फेंकी तूफानी गेंद, हवा में उड़ा स्टंप, फिर मारी लात!

Story 1

मोदी को धरती में गाड़ देंगे : तेजस्वी ने दिखाया सम्राट चौधरी के पिता का पुराना वीडियो

Story 1

ऋषभ पंत की भीषण चोट: खून निकला, एम्बुलेंस से मैदान से बाहर!

Story 1

ढाबे पर अनोखा मेहमान: खाने की टेबल पर लंगूर, वीडियो वायरल

Story 1

चोटिल पैर, फिर भी मैदान पर ऋषभ पंत, फैंस में खुशी की लहर!

Story 1

ऋषभ पंत को सलाम: जख्मी पैर, बुलंद हौसला, लंगड़ाते हुए बल्लेबाजी करने उतरे तो फैंस ने खड़े होकर दी सलामी!

Story 1

ऋषभ पंत मैदान पर बुरी तरह चोटिल, दर्द से कराहते हुए बाहर ले जाए गए

Story 1

चक्रवाती तूफान विफा का कहर: कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Story 1

दिल्ली हाईकोर्ट में तीन नए न्यायाधीशों ने ली शपथ, जजों की संख्या हुई 43

Story 1

कल्याण अस्पताल रिसेप्शनिस्ट मारपीट: पूरे वीडियो ने खोला चौंकाने वाला सच!