धरती पर जीवों के लिए पारिस्थितिकी तंत्र (इकोसिस्टम) बेहद ज़रूरी है। सभी जीव एक-दूसरे पर निर्भर हैं। अगर इसमें एक भी चीज़ गड़बड़ हुई, तो यह तंत्र बिगड़ सकता है।
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाली तस्वीर वायरल हो रही है। लोग प्रकृति की रोमांचक तस्वीरें और वीडियो देखने के लिए सालों इंतज़ार करते हैं। हाल ही में एक ऐसी ही अद्भुत तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर लोगों की आंखें फटी की फटी रह गईं।
यह नज़ारा इतना अविश्वसनीय है कि यकीन करना मुश्किल है। लेकिन इस तस्वीर के साथ दी गई जानकारी बिल्कुल सच है। हेरॉन के पेट को चीरकर निकली मछली को अब तक 35 मिलियन से ज़्यादा लोगों ने देखा है और ढाई लाख लोगों ने लाइक किया है।
तस्वीर में एक हेरॉन पक्षी आसमान में उड़ता हुआ दिख रहा है। इस पक्षी के पेट से एक ईल मछली बाहर निकलती हुई दिख रही है, जिसे उसने निगल लिया था।
दावा किया जा रहा है कि सैकड़ों फीट की ऊँचाई पर उड़ रहे इस हेरॉन के पेट को चीरकर ईल मछली बाहर निकलने की कोशिश कर रही थी। तभी एक फोटोग्राफर ने इस असाधारण दृश्य को अपने कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
तस्वीर देखकर लोगों को अपनी आँखों पर यकीन नहीं हो रहा है। वे इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ फोटोग्राफर की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ तस्वीर की सच्चाई पर सवाल उठा रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, ईल ने हेरॉन का पेट कैसे फाड़ दिया? दूसरे ने पूछा, क्या पक्षी बच गया या मर गया? तीसरे यूजर ने इसे अद्भुत बताते हुए कहा कि इसे एक पेंटिंग में ढालना चाहिए। वहीं, चौथे यूजर को लगता है कि यह तस्वीर कैमरा ट्रिक या एडिटिंग का नतीजा हो सकती है।
यह तस्वीर सोशल मीडिया साइट X पर शेयर की गई है। इस अकाउंट पर अक्सर वन्यजीव और प्रकृति से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए जाते हैं। तस्वीर के कैप्शन में लिखा है कि एक फोटोग्राफर ने उस पल को कैद किया, जब एक उड़ते हुए हेरॉन के पेट से ईल बाहर निकल रही थी।
A photographer has captured the incredible moment an eel escaped from heron’s stomach while the bird was still in flight. pic.twitter.com/PK5LMVUbF4
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) December 27, 2024
विमान दुर्घटना में चीथड़े बिखरे, पर भगवद गीता रही सुरक्षित!
10 मिनट की देरी ने बचाई जान, अहमदाबाद विमान हादसे में बाल-बाल बची महिला
₹100 की रिश्वत! चाय-पानी के चक्कर में लेखपाल मैडम हुईं सस्पेंड, वीडियो ने खोला राज
बाघ को देखते ही तेंदुआ चढ़ा पेड़ पर, फिर लगाई जान की दौड़!
अहमदाबाद विमान दुर्घटना: क्या भारत के बाद अब किसी अन्य देश में दिखेगा मौत का खौफनाक मंजर?
प्लेन उठ नहीं रहा... नहीं बचेंगे : अहमदाबाद विमान हादसे में पायलट का आखिरी संदेश
ईरान के समर्थन में सऊदी अरब, यूएई और कतर! इजराइल के खिलाफ लामबंदी से अमेरिका दुविधा में
अहमदाबाद विमान हादसे में 241 की मौत, मलबे में अक्षुण्ण मिली भगवत गीता!
ईरान पर हमले के बाद सऊदी अरब का कड़ा रुख, इजरायल को दी चेतावनी!
भारत और फ्रांस रक्षा, अंतरिक्ष और आतंकवाद के खिलाफ सहयोग बढ़ाएंगे