अहमदाबाद विमान दुर्घटना: क्या भारत के बाद अब किसी अन्य देश में दिखेगा मौत का खौफनाक मंजर?
News Image

12 जून, 2025 को अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की एक उड़ान टेक-ऑफ के कुछ मिनटों बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दर्दनाक हादसे में सैकड़ों लोगों की जान चली गई। एकमात्र जीवित बचे यात्री का अस्पताल में इलाज चल रहा है। विमान में 230 यात्रियों, 10 क्रू मेंबर्स और 2 अनुभवी पायलटों सहित कुल 242 लोग सवार थे।

इस दुर्घटना से जुड़ी एक हैरान करने वाली बात सामने आई है: गोपाल शास्त्री व्यास नामक व्यक्ति की एक वायरल फेसबुक पोस्ट। इस पोस्ट में उन्होंने 12 दिन पहले ही इस त्रासदी की आशंका जता दी थी।

सोशल मीडिया पर गोपाल शास्त्री व्यास का नाम ट्रेंड कर रहा है। 31 मई को उन्होंने फेसबुक पर लिखा था कि 7 जून के बाद भारत सहित कई देशों में प्लेन क्रैश की घटनाएं हो सकती हैं। उन्होंने ये भी कहा था कि इन दुर्घटनाओं में किसी देश के प्रसिद्ध या बड़े व्यक्ति की मृत्यु हो सकती है, जिसमें सेना के अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं।

अब, इस विमान हादसे के बाद लोग दो समूहों में बंट गए हैं। गोपाल शास्त्री की पोस्ट को 2500 से ज्यादा बार शेयर किया गया है और इस पर 900 से अधिक कमेंट आए हैं। कुछ लोग इसे फलित ज्योतिष की सटीकता का उदाहरण बता रहे हैं, तो कुछ लोगों का मानना है कि पोस्ट को बाद में एडिट किया गया है और यह सिर्फ अंधविश्वास फैलाने का जरिया है।

एक यूजर ने लिखा, इस पोस्ट पर दो घंटे पहले का भी कोई कमेंट नहीं है, इससे साफ है कि पोस्ट एडिट की गई है। वहीं, कुछ यूजर्स का कहना है कि अगर पोस्ट में बदलाव किया गया होता, तो फेसबुक पर एडिट हिस्ट्री दिखाई देती, जो इस पोस्ट में नहीं दिख रही।

भविष्यवाणी के समर्थन में कुछ लोग ज्योतिषीय आधार भी बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, वर्तमान में केतु और मंगल की युति 7 जून से बन रही है और ज्योतिषशास्त्र में इसे दुर्घटनाओं का संकेत माना जाता है। कई विद्वानों ने इस अवधि को लेकर पहले से सावधानी की बात कही थी। एक अन्य यूजर ने लिखा, दादा आपकी भविष्यवाणी सही साबित हो रही है, काश आपने और सटीक समय बताया होता तो कुछ जानें बचाई जा सकती थीं।

हालांकि, ज्योतिषीय चेतावनी और पोस्ट की सत्यता को लेकर अभी भी बहस जारी है। कुछ इसे ईश्वर की कृपा और ज्योतिष की गहराई का प्रमाण मानते हैं, जबकि कई लोग इसे हादसे के बाद की एडिटिंग का नतीजा बता रहे हैं।

अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए लोगों के परिजन गहरे सदमे में हैं। प्रशासन बचाव और राहत कार्यों में लगा हुआ है। घटना के पीछे के तकनीकी कारणों की जांच की जा रही है। सोशल मीडिया पर गोपाल शास्त्री की पोस्ट को लेकर विवाद जारी है, लेकिन इस दुखद दुर्घटना ने एक बार फिर भविष्यवाणी, अंधविश्वास और विज्ञान के बीच की बहस को हवा दे दी है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

अहमदाबाद विमान दुर्घटना: बाड़मेर के जयप्रकाश को नम आंखों से विदाई, कलेक्टर टीना डाबी भी हुईं भावुक

Story 1

पता नहीं मैं कैसे बचा : विमान हादसे में जिंदा बचे रमेश से मिले पीएम मोदी

Story 1

मैं कंडोम : शहबाज़ शरीफ के ट्वीट ने मचाया इंटरनेट पर तहलका

Story 1

सायरन, बंकर और बरसती मौत: इजरायल के ऑपरेशन राइजिंग लॉयन पर ईरान का ट्रू प्रॉमिस 3

Story 1

इजरायल पर ईरान का पलटवार: बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला, तेल अवीव में धमाके

Story 1

छोडूंगा नहीं! करुण नायर का दहाड़, इंग्लैंड की उड़ेगी नींद!

Story 1

धुबरी गोमांस कांड: CM सरमा का कड़ा रुख, रातोंरात 38 गिरफ्तार, देखते ही गोली मारने के आदेश!

Story 1

पत्नी की अस्थियां बहाने आए, खुद बन गए राख: अहमदाबाद विमान हादसे की दर्दनाक कहानी

Story 1

ईरान का हवाई सुरक्षा तंत्र कैसे रोक रहा है इजरायली हमले, वीडियो सामने आया

Story 1

खुले मैदान में अश्लीलता: लड़के के लिपटते ही लड़की हुई बेकाबू, टंकी में घुसने को तैयार!