अहमदाबाद में एयर इंडिया की लंदन जा रही फ्लाइट दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में विमान में सवार सभी 241 लोगों की जान चली गई।
मृतकों में एक शख्स ऐसे भी थे जो अपनी पत्नी की अस्थियां विसर्जित करने के लिए लंदन से भारत आए थे। दुर्भाग्यवश, लौटते समय वे खुद भी अस्थियों का कलश बन गए।
अर्जुन भाई, जो भारतीय मूल के थे, इस विमान दुर्घटना में मारे गए। उनकी आठ और चार साल की दो मासूम बेटियां अब अनाथ हो गई हैं।
अर्जुन भाई की पत्नी का सात दिन पहले लंदन में निधन हो गया था। उनकी अंतिम इच्छा थी कि उनकी अस्थियां गुजरात के अमरेली जिले में उनके पैतृक गांव के तालाब या नदी में प्रवाहित की जाएं।
अर्जुन भाई अपनी पत्नी की आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए ही भारत आए थे। उन्होंने पत्नी की अस्थियां विसर्जित कीं, लेकिन वापस लंदन लौटते समय वे इस दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए।
अर्जुन भाई की मौत की खबर से लंदन और भारत दोनों जगह उनके परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।
गौरतलब है कि एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरते ही एयरपोर्ट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 229 यात्री और 12 क्रू मेंबर मारे गए। मृतकों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का नाम भी शामिल है।
एयर इंडिया अथॉरिटी के अनुसार, विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश नागरिक, 1 कनाडाई और 7 पुर्तगाली नागरिक सवार थे। अहमदाबाद में हुआ यह विमान हादसा एक बड़ी त्रासदी बनकर सामने आया है।
इस प्लेन दुर्घटना में एक अर्जुन भाई का निधन हुआ है
— 🇮🇳Jitendra pratap singh🇮🇳 (@jpsin1) June 12, 2025
अर्जुन भाई की धर्मपत्नी का 7 दिन पहले लंदन में निधन हुआ उनकी धर्मपत्नी की इच्छा थी कि उनकी अस्थि फूल कलश उनके अमरेली जिले के पैतृक गांव की तालाब और नदी में प्रवाहित किया जाय
और अर्जुन भाई अपने पत्नी का अस्थि कलश लेकर आए थे… pic.twitter.com/ZQdBurn0yM
सायरन, बंकर और बरसती मौत: इजरायल के ऑपरेशन राइजिंग लॉयन पर ईरान का ट्रू प्रॉमिस 3
दुर्घटना से देर भली: 10 मिनट की देरी से भूमिका की जान बची
चिलचिलाती गर्मी में AC चालू करते ही कार से निकला सांप, वीडियो वायरल
अब इजरायल ने वही किया जो रूस ने यूक्रेन में किया: ईरान पर हमले से भड़के उमर अब्दुल्ला
जांच नहीं, जवाबदेही की जरूरत! अहमदाबाद विमान हादसे पर फूटा स्थानीयों का गुस्सा
पवन सिंह के गाने से बीजेपी का लालू राज पर हमला: बिहार के सब जिला जंगलराज में था हिला
विमान दुर्घटना में चीथड़े बिखरे, पर भगवद गीता रही सुरक्षित!
पता नहीं मैं कैसे बचा : विमान हादसे में जिंदा बचे रमेश से मिले पीएम मोदी
इजरायली हमले में मारे गए ईरान के 5 बड़े अधिकारी क्यों थे खास? कौन करेगा नेतृत्व?
एयर इंडिया विमान हादसे के बाद बोइंग CEO ने रद्द किया पेरिस दौरा, टीम की मदद पर रहेगा फोकस