समुद्र में धधकते जहाज से भारतीय नौसेना ने बचाई जानें, चीन ने जताया आभार!
News Image

केरल के अझिक्कल तट से करीब 44 समुद्री मील दूर सिंगापुर के झंडे वाले कंटेनर शिप एमवी वान हाई 503 में भीषण विस्फोट हुआ।

भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल की तत्परता से कई लोगों की जान बचाई गई। चीन बचाव अभियान के लिए भारत का आभार जताया है।

जहाजों में लगी आग के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में आग की भीषणता साफ़ दिखाई दे रही है।

खबरों के मुताबिक, 9 जून को कोलंबो से मुंबई पोर्ट जा रहे एमवी वान हाई 503 में अचानक डेक के नीचे विस्फोट हो गया, जिसके बाद जहाज में आग लग गई।

जहाज पर 22 लोग सवार थे, जिनमें 14 चीनी और 6 ताइवानी नागरिक शामिल थे। इस हादसे में 4 लोग लापता हैं और 5 घायल बताए जा रहे हैं।

घटना के तुरंत बाद भारतीय तटरक्षक बल ने आईसीजीएस राजदूत (न्यू मैंगलोर से), आईसीजीएस अर्नवेश (कोच्चि से) और आईसीजीएस सचेत (अगाती से) को मौके पर भेजा।

इसके अलावा, आईसीजीएस समुद्र प्रहरी और आईसीजीएस समर्थ को भी अग्निशमन और क्षति का आकलन के लिए भेजा गया।

भारतीय तटरक्षक बल ने एक आईसीजी विमान ने घटनास्थल का हवाई सर्वेक्षण किया और हवाई मार्ग से आपातकालीन सामग्री भी भेजी।

भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल की टीमें लापता लोगों की तलाश में लगी हुई हैं।

इस दुर्घटना के कारण समुद्र में प्रदूषण फैलने का भी खतरा है, जिस पर नजर रखी जा रही है।

भारत की मदद के बाद चीन ने आधिकारिक तौर पर आभार जताया। भारत में चीनी दूतावास के प्रवक्ता यू जिंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि हम भारतीय नौसेना और मुंबई तटरक्षक बल के त्वरित और पेशेवर बचाव अभियान के लिए आभारी हैं। हम आशा करते हैं कि खोज अभियान सफल होगा और घायल चालक दल के सदस्य शीघ्र ही ठीक हो जाएंगे।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

ऑपरेशन सिंदूर के नायक का इंडिगो में सम्मान, फ्लाइट में बजी तालियां

Story 1

क्या डोनाल्ड ट्रंप बन सकते हैं इजराइल के प्रधानमंत्री? विटकॉफ के बयान से मचा हड़कंप

Story 1

नमक: स्वाद का दुश्मन, हर साल 1.75 लाख लोगों की जान ले रहा!

Story 1

वंदे भारत में फारूक अब्दुल्ला क्यों रो पड़े? 133 साल पुराना कश्मीर का सपना हुआ साकार

Story 1

बंगाल फिर दहला: आगजनी, पत्थरबाजी और आंसू गैस के गोले!

Story 1

लालू के जन्मदिन पर बिहार में विवाद: जीवित लालू की तस्वीर पर पहनाई माला!

Story 1

रील बनाने के चक्कर में गई जान: लहरों ने बहा ले गई मासूम बच्ची, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो

Story 1

मैं खुद हत्यारों को फांसी दिलवाऊंगा : राजा रघुवंशी के परिवार से मिला सोनम का भाई

Story 1

अस्पताल में अधमरे मरीज का तांडव! बिस्तर से उठकर कर्मचारियों को पीटा, वीडियो वायरल

Story 1

कर्नाटक में बाढ़ जैसे हालात, धारवाड़ में स्कूलों की छुट्टी, मौसम विभाग का रेड अलर्ट