अस्पताल में अधमरे मरीज का तांडव! बिस्तर से उठकर कर्मचारियों को पीटा, वीडियो वायरल
News Image

अस्पताल में मरीज आमतौर पर दर्द और तकलीफ में दिखाई देते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। इस वीडियो में एक अधमरा मरीज अचानक कूद-कूदकर अस्पताल के कर्मचारियों को पीटता हुआ नजर आ रहा है।

यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। लेकिन इसे Chitraahh Commentary नामक एक हैंडल से एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपलोड किया गया है। कैप्शन में लिखा गया है, होगा युद्ध तो उतरेंगे हम भी मैदान में, सीरियस बीमार हूं, मरा थोड़ी हूं।

वीडियो में दिखाया गया है कि दो लोग एक मरीज को सहारा देकर अस्पताल के बिस्तर तक पहुंचाते हैं। लेकिन तभी कुछ लोग आपस में भिड़ जाते हैं। शायद लड़ने वाले लोग मरीज के परिचित हैं, क्योंकि वह अचानक बिस्तर से उठता है और उछल-उछलकर उन्हें पीटना शुरू कर देता है। मरीज को देखकर यह बिल्कुल नहीं लगता कि कुछ देर पहले वह अधमरी हालत में अस्पताल आया था।

यह वायरल वीडियो 10 जून को एक्स पर अपलोड किया गया था और कुछ ही घंटों में इसे 3 लाख 94 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। यूजर्स इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, पता नहीं कहां से बीमारियों में ताकत आ गई है। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा है, भाई अपने पद की गरिमा भूल गया है लड़ाई झगड़ा के जोश में। एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की है, मरा नहीं है ना अभी। यह वीडियो तेजी से इंटरनेट पर फैल रहा है।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो/पोस्ट पर आधारित है। हम किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला, सैन्य और परमाणु ठिकाने तबाह, कमांडर सलामी की मौत

Story 1

अलविदा भारत: विमान हादसे से पहले 2 ब्रिटिश नागरिकों का वीडियो वायरल

Story 1

WTC फाइनल: कमिंस का हैरतअंगेज कैच! साउथ अफ्रीका के जानसेन हुए भौंचक

Story 1

पठानकोट में वायुसेना के अपाचे हेलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग, मचा हड़कंप

Story 1

राजा रघुवंशी हत्याकांड: हत्या से पहले मोबाइल में व्यस्त थी सोनम, गेस्ट हाउस के CCTV में बड़ा खुलासा

Story 1

मराठी न आने पर बैंक कर्मचारी की पिटाई: गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Story 1

फिन एलन का तूफान! क्रिस गेल का रिकॉर्ड चकनाचूर, T20 में सबसे ज़्यादा छक्के

Story 1

लॉर्ड्स की पिच पर सवाल: अगर ऐसा इंडिया में होता तो...?

Story 1

एयर इंडिया विमान हादसा: टेकऑफ के एक मिनट बाद टूटा संपर्क, 11 साल पुराना था विमान

Story 1

संजय कपूर का निधन, हम साथ-साथ हैं की याद दिलाने वाली पारिवारिक तस्वीर वायरल