रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज रविवार को बंधेंगे सगाई के बंधन में, अखिलेश यादव समेत कई वीआईपी होंगे शामिल
News Image

टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी (SP) की युवा सांसद प्रिया सरोज जल्द ही शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाले हैं।

रविवार, 8 जून को लखनऊ में दोनों की सगाई का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

सपा नेता रविदास मेहरोत्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उनके तिलक समारोह में शामिल होंगे।

रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई लखनऊ के पांच सितारा होटल द सेंट्रम में एक भव्य समारोह में होगी।

अखिलेश यादव के अलावा, इस वीआईपी सगाई में सपा सांसद डिंपल यादव और जया बच्चन के साथ-साथ कई क्रिकेटर और आईपीएल खिलाड़ी भी शामिल होंगे।

इस भव्य रिंग सेरेमनी को खास बनाने के लिए वीआईपी सुरक्षा, सजावट और मेहमानों की विशेष व्यवस्था की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।

ख़बरों के अनुसार, रिंकू और प्रिया इसी साल 18 नवंबर को भगवान शिव की नगरी वाराणसी में शादी करेंगे।

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी में क्रिकेट से लेकर राजनीति क्षेत्र की कई बड़ी हस्तियां शिरकत कर सकती हैं।

परिवार के करीबियों के मुताबिक, 18 नवंबर को वाराणसी में पारंपरिक रीति-रिवाज से दोनों सात फेरे लेंगे।

रिंकू सिंह एक विस्फोटक बल्लेबाज के रूप में जाने जाते हैं। आईपीएल 2023 में 5 गेंदों पर लगातार 5 छक्के जड़कर उन्होंने सनसनी मचा दी थी, जिसके बाद उनका चयन टीम इंडिया में हुआ।

आईपीएल में रिंकू सिंह को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 13 करोड़ में रिटेन किया था। हालांकि, आईपीएल 2025 में वो कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 13 पारियों में सिर्फ 206 रन ही बना पाए।

वहीं, रिंकू सिंह की होने वाली दुल्हन सपा सांसद हैं। 26 साल की प्रिया सरोज ने 2024 लोकसभा चुनावों में बीजेपी के बीपी सरोज को 35850 वोटों के अंतर से शिकस्त देते हुए बड़ी जीत हासिल की थी।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

मुजफ्फरनगर में नाबालिग दलित लड़की से छेड़छाड़, विरोध करने पर परिवार पर खौलता तेल डाला

Story 1

सिगरेट के साथ तेल टैंकर खोलना पड़ा महंगा, कैमरे में कैद हुआ धमाका

Story 1

रात 9 बजे के बाद... पुजारा को रोहित की सलाह न मानना पड़ा महंगा, हुई लूटपाट!

Story 1

26/11: वो साज़िश जो हिंदुस्तान को आतंकवादी बना देती

Story 1

माउंटेन मैन दशरथ मांझी के बेटे भगीरथ, कांग्रेस से बोधगया सीट पर ठोकेंगे ताल!

Story 1

ऑपरेशन सिंदूर पर ममता के नेता का विवादित बयान, पार्टी ने भी किया किनारा

Story 1

आतंकवाद से तुम्हें कोई फायदा नहीं मिलेगा: पाकिस्तान को पूर्व उप एनएसए की कड़ी चेतावनी

Story 1

लालच बुरी बला: सिलेंडर चुराकर भाग रहा चोर नाली में धड़ाम, CCTV में कैद हुई फजीहत!

Story 1

शिलॉन्ग में लापता इंदौर के कपल का नया CCTV फुटेज, CBI जांच की सिफारिश

Story 1

इंदौर के मॉल में धर्मांतरण रैकेट का भंडाफोड़, हिंदुओं को बहला-फुसलाकर ईसाई बनाने की कोशिश