एक शख्स की लापरवाही का भयानक नतीजा सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक व्यक्ति तेल के टैंकर का ढक्कन खोलते समय एक जोरदार धमाके का शिकार हो गया।
वीडियो में दिख रहा है कि शख्स तेल के टैंकर पर चढ़ा हुआ है और ढक्कन खोलने की कोशिश कर रहा है। जैसे ही उसने ढक्कन खोला, तभी एक जोरदार धमाका हुआ और वह उछलकर दूर जा गिरा।
धमाके का कारण शख्स के मुंह में दबी सिगरेट बताई जा रही है। माना जा रहा है कि सिगरेट की वजह से टैंकर में विस्फोट हुआ। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना तुर्की के एक सूरजमुखी तेल कारखाने में हुई। धमाके में घायल हुए व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग शख्स की लापरवाही पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ उसे एम्पलॉई ऑफ द मंथ बता रहे हैं।
— news for you (@newsforyou36351) June 7, 2025
रूस के हमलों से दहला यूक्रेन, ट्रम्प बोले- ज़ेलेंस्की ने दिया पुतिन को हमला करने का न्योता
हेडिंग्ले टेस्ट: केएल राहुल ओपनर, शुभमन गिल नंबर 4 पर!
गहलोत-पायलट मुलाकात: राजस्थान कांग्रेस में नए समीकरण?
बकरीद पर कुर्बानी की तैयारी: अचानक 14 हजार लोग अस्पताल पहुंचे, देशभर में हड़कंप!
वंदे भारत एक्सप्रेस भारत की सबसे लंबी सुरंग T-50 से गुजरी
ये तो साफ नॉटआउट था! यशस्वी जायसवाल के LBW आउट होने पर मैदान पर मचा बवाल
ड्यूटी खत्म होने पर पायलट का इनकार, डिप्टी CM शिंदे एयरपोर्ट पर अटके, फिर बीमार महिला की मदद कर बने मिसाल
बेंगलुरु भगदड़: मुख्यमंत्री ने हटाया राजनीतिक सचिव, RCB रोड शो की दी थी सलाह!
मौसम अलर्ट: 12 राज्यों में मूसलाधार बारिश का खतरा, 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं!
वजाहत खान मामला: कोलकाता और असम पुलिस में ठनी, आरोपी फरार!