चोरी के किस्से अक्सर सुनने को मिलते हैं, और इनके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी होते हैं। ऐसा ही एक मजेदार वीडियो इन दिनों लोगों को हंसा रहा है। इस वीडियो में एक चोर की हरकतें देख लोग कह रहे हैं कि लालच हमेशा अच्छा नहीं होता!
चोरों के बारे में कहा जाता है कि उन्हें बस मौके की तलाश होती है। मौका मिलते ही वे चोरी करने लगते हैं। लेकिन कई बार लालच में आकर वे क्षमता से ज्यादा चीजें उठाने की कोशिश करते हैं और मुसीबत में फंस जाते हैं।
ऐसा ही कुछ उत्तराखंड में हुआ। एक चोर घर से सिलेंडर उठाकर भागने की कोशिश करता है, लेकिन सिलेंडर का भार इतना ज्यादा होता है कि वो उसे संभाल नहीं पाता और नाली में गिर जाता है। चोरी का सिलेंडर उठाकर भाग रहे चोर पर सिलेंडर का वजन कुछ ज़्यादा ही भारी पड़ गया।
यह वीडियो हरिद्वार जिले के रुड़की का है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक चोर घर के अंदर घुसता है और मौका देखकर सिलेंडर चुरा लेता है। जैसे ही चोर सिलेंडर को कंधे पर रखकर गेट से बाहर आता है, उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और वो सीधा नाले में गिर जाता है।
यह पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोग इस वीडियो को देखकर चोर का खूब मजाक बना रहे हैं।
इस वीडियो को एक्स पर @askbhupi नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है, जिसे हजारों लोगों ने देखा है और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि क्या चोर बनेगा रे तू…एक सिलेंडर तक नहीं उठाया जा रहा इनसे! वहीं दूसरे ने लिखा कि चोर का पहला निशाना सिलेंडर ही होता है। एक अन्य ने लिखा कि चोरी में इसका भविष्य ठीक नहीं है, पकड़ा जाएगा और ये पक्का मार खाएगा।
*चोरी का सिलेंडर उठाकर भाग रहे चोर पर सिलेंडर क वजन कुछ ज़्यादा ही भारी पड़ गया, और बस, धड़ाम से नाले में समा गए!
— bhUpi Panwar (@askbhupi) June 7, 2025
वीडियो हरिद्वार जिले के रुड़की का है। pic.twitter.com/02dVGDfhGR
BSNL का देशभक्ति प्लान: ₹1499 में 336 दिन, सेना को योगदान!
रायपुर में सड़क पर मारपीट: बर्थडे पार्टी से लौट रही लड़कियों पर हमला, उंगली काटी
RCB की जीत पर दीवानापन! फैन ने खून से लगाया विराट कोहली को तिलक, वीडियो वायरल
क्या पाकिस्तान हाफिज सईद को भारत को सौंपेगा? बेटे तल्हा सईद का चौंकाने वाला दावा
मानवता शर्मसार: अयोध्या में सड़क किनारे झाड़ियों में महिला ने दिया बच्चे को जन्म!
बुमराह ने साथी खिलाड़ी को चश्मा पहने देख उड़ाया मज़ाक, कहा- रात में बंदे ने चश्मा पहना हुआ है!
टीम इंडिया को झटका: स्टार स्पिनर ने अचानक लिया संन्यास!
14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का बल्ला फिर गरजा, चौके-छक्कों की बारिश!
सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य जांच के लिए शिमला पहुंचीं
झारखंड: जल संकट और छेड़छाड़ के आरोपों से गरमाई राजनीति