मेरे को तो कम कपड़े वाली अच्छी नहीं लगती : कैलाश विजयवर्गीय का विवादित बयान सोशल मीडिया पर वायरल
News Image

इंदौर: मध्य प्रदेश के मंत्री और भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय एक बार फिर महिलाओं पर अपनी टिप्पणी को लेकर विवादों में घिर गए हैं। इंदौर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने लड़कियों के पहनावे को लेकर एक विवादास्पद बयान दिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विजयवर्गीय ने कार्यक्रम में कहा, हमारे यहां होता यह है कि अगर कोई लड़की अच्छे कपड़े पहनती है, अच्छा मेकअप करती है और अच्छे गहने और सुंदर कपड़े पहनती है, तो उसे बहुत सुंदर माना जाता है। लेकिन विदेशों में कम कपड़े पहनने वालों को बहुत अच्छा माना जाता है, उनकी सोच यही है।

उन्होंने आगे कहा कि विदेश में कहा जाता है कि जैसे कम कपड़े पहनने वाली लड़की सुंदर होती है, वैसे ही कम भाषण देने वाला नेता भी बहुत बढ़िया होता है। विदेश में ऐसी कहावत है और मैं यहां इसका पालन नहीं करता।

विजयवर्गीय ने आगे कहा, मैं तो यह मानता हूं कि हमारे यहां महिला देवी का स्वरूप है। खूब अच्छे कपड़े पहनें, मेरे को तो कम कपड़े पहनने वाली अच्छी ही नहीं लगती। कई बार लड़कियां मेरे साथ सेल्फी लेने आती हैं। मैं उनसे कहता हूं बेटा अगली बार ढंग के कपड़े पहनकर आना, फिर फोटो खिंचवाएंगे।

यह पहली बार नहीं है जब कैलाश विजयवर्गीय ने इस तरह की टिप्पणी की है। 2022 में इंदौर में हनुमान जयंती के एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद उन्होंने कहा था, मैं हनुमान जयंती पर झूठ नहीं बोलूंगा। लेकिन आजकल लड़कियां ऐसे गंदे कपड़े पहनती हैं।

उन्होंने कहा था कि हम महिलाओं को देवी कहते हैं, लेकिन वे ऐसी नहीं दिखतीं। वे शूर्पणखा जैसी दिखती हैं। भगवान ने आपको सुंदर शरीर दिया है, कम से कम अच्छे कपड़े तो पहनिए। अपने बच्चों को संस्कार सिखाइए।

कैलाश विजयवर्गीय के इस नवीनतम बयान के बाद काफी विवाद हो रहा है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

अहमदाबाद विमान हादसा: छात्र के वीडियो में मिला अहम सुराग!

Story 1

राजा रघुवंशी हत्याकांड: हत्या से पहले का वीडियो आया सामने, ट्रैकिंग करते दिखे सोनम और राजा!

Story 1

ताकते रह गए अर्दोआन! साइप्रस ने PM मोदी को दिया सर्वोच्च सम्मान, तुर्की की हेकड़ी छू!

Story 1

मनाली में मौत से सामना: जिपलाइन टूटने से 30 फीट गहरी खाई में गिरी युवती!

Story 1

साइप्रस में मोदी का बड़ा कदम, तुर्की को कड़ा संदेश!

Story 1

खामेनेई को मारकर ही रुकेगा युद्ध: नेतन्याहू की सीधी धमकी

Story 1

अहमदाबाद विमान हादसे से दहल उठी रश्मिका मंदाना, कहा - मेरी रूह कांप गई...

Story 1

सलवार सूट वाली गुंडी: पेट्रोल पंप कर्मी के सीने पर पिस्तौल तानी, वीडियो वायरल

Story 1

कनाडा में पीएम मोदी के दौरे का विरोध क्यों? क्या सुधरेंगे भारत-कनाडा रिश्ते?

Story 1

इतनी गोलियां मारूंगी कि... बेटी ने पिता से बदसलूकी करने वाले पेट्रोल पंप कर्मचारी पर तान दी रिवॉल्वर!