सलवार सूट वाली गुंडी: पेट्रोल पंप कर्मी के सीने पर पिस्तौल तानी, वीडियो वायरल
News Image

उत्तर प्रदेश में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। यह वीडियो एक पेट्रोल पंप का है, जहां एक परिवार अपनी गाड़ी में सीएनजी भरवाने आया था।

शुरुआत में सब कुछ सामान्य था, लेकिन मामला तब बिगड़ गया जब परिवार के सदस्यों और पंप कर्मचारियों के बीच बहस शुरू हो गई।

बहस इतनी बढ़ गई कि बात खतरनाक संघर्ष तक पहुंच गई। इस दौरान कार में बैठी एक महिला अचानक गुस्से में आ जाती है और अपनी कार से पिस्तौल निकालकर पेट्रोल पंप कर्मचारी के सीने पर तान देती है। जिसके वजह से वहां हड़कंप मच गया।

महिला की इस हरकत से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग डर के मारे इधर-उधर भागते नजर आए।

तभी परिवार के अन्य सदस्यों ने बीच-बचाव कर महिला को पीछे धकेल दिया। मामले को बड़ा होने से रोकने के लिए परिजनों ने तुरंत महिला को कर्मचारी से दूर किया और मामले को शांत करने की कोशिश की।

पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महिला से पिस्टल भी बरामद कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि इस बात की भी जांच की जा रही है कि पिस्टल लाइसेंसी है या अवैध। यह भी पता लगाया जा रहा है कि मामूली कहासुनी में महिला इस हद तक कैसे पहुंच गई।

मामला उत्तर प्रदेश के हरदोई का बताया जा रहा है। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

केदारनाथ यात्रा पर कुदरत का कहर: पैदल मार्ग भी अगले आदेश तक स्थगित!

Story 1

भारत के स्टार बल्लेबाज राहुल तेवतिया की कंधे की सर्जरी, अस्पताल में भर्ती

Story 1

बागपत में हैवानियत: पत्नी के परिजनों ने दामाद को लात-घूंसों से पीटा, CCTV में कैद

Story 1

लाइव शो के दौरान एंकर पर हमला! इजरायल ने ईरानी टीवी स्टूडियो पर दागी मिसाइलें

Story 1

NDA नेताओं के रिश्तेदारों पर विवाद: अब संजय झा की बेटियों को सरकारी वकील बनाने पर सवाल

Story 1

ग्वालियर में सनसनी: प्रेमिका के घर के बाहर युवक ने खुद को आग लगाई, वीडियो वायरल

Story 1

क्या तीसरे दिन ही खत्म हो गया भारत का टेस्ट मैच?

Story 1

एशिया कप 2025: भारत नहीं, अब ये देश करेगा मेजबानी!

Story 1

विजय सेतुपति की ऐस करेगी आपको खूब हंसाने और सोचने पर मजबूर, IMDb पर मिली 7.5 रेटिंग!

Story 1

विराट कोहली ने फादर्स डे पर पिता को याद कर लिखी भावुक चिट्ठी