बिहार में एनडीए नेताओं के रिश्तेदारों को लेकर सियासी घमासान बढ़ता जा रहा है। पहले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बहनोई और जीतनराम मांझी के दामाद को बिहार राज्य अनुसूचित जाति आयोग और बिहार धार्मिक न्यास बोर्ड में मनोनयन पर सवाल उठे थे। अब जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा की बेटियों को सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार का वकील बनाने पर विवाद खड़ा हो गया है।
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने इस मामले को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। आरजेडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कानून मंत्रालय के 9 अक्टूबर 2024 के आदेश की कॉपी पोस्ट की है। इस आदेश के अनुसार, संजय झा की बेटियां, अद्या झा और सत्या झा, सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार की तरफ से केस लड़ेंगी। उनकी सेवा तीन साल के लिए ली गई है।
दोनों बहनों ने कानून की पढ़ाई की है और उन्हें वकीलों के ग्रुप ए पैनल में शामिल किया गया है। केंद्र और राज्य सरकारें जिला स्तर से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक वकीलों की सेवाएं लेती हैं, जिसके लिए पैनल में नाम होना आवश्यक है।
आरजेडी ने ट्वीट में आरोप लगाया है कि संजय झा की दोनों बेटियों को कोई विशेष अनुभव नहीं है। पार्टी ने सवाल उठाया है कि जेडीयू के कितने दलित, पिछड़े और अति पिछड़े नेताओं, सांसदों, मंत्रियों या कार्यकर्ताओं के बेटे-बेटियों को बिना अनुभव यह उपलब्धि हासिल हुई है।
आरजेडी ने कहा है कि यह दलितों, पिछड़ों और अति पिछड़ों की प्रतिभा और अधिकार को छीनकर कुछ लोगों के जन्मजात श्रेष्ठ और मेरिटधारी बने रहने का उदाहरण है। पार्टी ने इस नियुक्ति को लेकर केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं।
संजय झा ने अपनी बेटियों की उपलब्धियों पर सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर की थी। उन्होंने बताया था कि सत्या झा ने स्टैनफोर्ड लॉ स्कूल से एलएलएम की डिग्री हासिल की है, वहीं अद्या झा ने हार्वर्ड लॉ स्कूल से एलएलएम किया है।
I am overjoyed as I join my family, friends and well-wishes in celebrating this incredible milestone for my daughter, Satya Jha, as she receives her LLM degree from @StanfordLaw. Her dedication and hard work have paid off, and I couldn t be prouder.@Stanford #SLSGrad pic.twitter.com/pEpPtFS7tr
— Sanjay Kumar Jha (@SanjayJhaBihar) June 18, 2023
पत्नी का सड़क पर तांडव: पति के अफेयर का पता चलने पर प्रेमिका को पीटा!
चारों ओर धुंआ, सामने से एकमात्र जीवित यात्री! अहमदाबाद विमान दुर्घटना का नया फुटेज
यह 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान: PM मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
क्या लालू यादव ने जन्मदिन पर बाबा साहेब का अपमान किया? बीजेपी ने घेरा, जानिए सच्चाई
कांग्रेस विधायक हूं, लेकिन RSS से भी जुड़ा हूं : राहुल गांधी के सिपाही का वायरल वीडियो
लाइसेंसी हथियार: कौन, कब और कहां कर सकता है इस्तेमाल? पूर्व DGP ने बताया
इज़राइल का ईरान पर बड़ा हमला, मिसाइल लांचर सैनिकों को बम से उड़ाया
तेज गिरावट! JLR के कमजोर प्रदर्शन से धड़ाम हुए टाटा मोटर्स के शेयर
इजरायल में अनाथ हुए मुसलमान? ईरानी मिसाइलों से जान बचाने की भयावह दास्तां!
खुशी-खुशी जा रहे थे...अहमदाबाद विमान हादसे से पहले ब्रिटिश जोड़े का वायरल वीडियो