सूर्यकुमार यादव ने टी20 मुंबई लीग में शानदार प्रदर्शन कर अपने बल्ले का जलवा दिखाया है। डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए एक मुकाबले में उन्होंने 27 गेंदों पर नाबाद 50 रन बनाकर ट्रंफ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट को मजबूत शुरुआत दिलाई।
उनकी आतिशी पारी की बदौलत टीम ने ईगल थाणे स्ट्राइकर्स के खिलाफ 20 ओवर में 7 विकेट पर 179 रन बनाए। सूर्यकुमार, ट्रंफ्स नाइट्स एमएनई की कप्तानी कर रहे हैं।
सूर्यकुमार ने ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स के खिलाफ अपनी टीम के लिए कप्तानी पारी खेली और 185.19 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। वह चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे। उन्होंने 1 छक्के और 8 चौकों की मदद से नाबाद 50 रन बनाए और 27 गेंदों का सामना किया।
ओपनर जिगर ने भी 42 गेंदों पर 53 रन की अच्छी पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल थे। परीक्षित वलसांगकर ने 29 रन बनाए और जयशंकर जैन ने 14 गेंदों पर 24 रन ठोके।
सूर्यकुमार यादव के साथ श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, अजिंक्य रहाणे और पृथ्वी शॉ जैसे भारतीय इंटरनेशनल खिलाड़ी भी टी20 मुंबई लीग में हिस्सा ले रहे हैं। ये सभी अपनी-अपनी टीमों के आइकन प्लेयर हैं।
आईपीएल 2025 में भी सूर्यकुमार ने शानदार फॉर्म दिखाई थी। मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए उन्होंने 16 मैचों में 65.18 की औसत से 717 रन बनाए थे, जिसमें 5 अर्धशतक शामिल थे।
वह ऑरेंज कैप जीतने से महज 43 रन दूर रह गए थे। उनकी टीम क्वालीफायर 2 में पंजाब किंग्स से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी।
उन्होंने इस सीजन में 15 बार 25 या उससे ज्यादा रन बनाए, जो किसी भी T20 टूर्नामेंट में सबसे अधिक है। उन्हें मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर का अवॉर्ड भी मिला और वह यह अवॉर्ड जीतने वाले भारत के केवल पांचवें खिलाड़ी बने।
34 वर्षीय सूर्यकुमार ने इस खिताब के साथ सचिन तेंदुलकर के खास क्लब में अपनी जगह बना ली है। टी20 मुंबई लीग में उनका यह आगाज बता रहा है कि वह अभी भी उसी लय में हैं, जो उन्होंने आईपीएल में दिखाई थी। अब सभी की नजरें इस बात पर होंगी कि क्या वह इस घरेलू टूर्नामेंट में अपनी टीम को चैंपियन बना पाएंगे।
𝗠𝗩𝗣 = 𝐒𝐊𝐘 👏
— IndianPremierLeague (@IPL) June 3, 2025
The highly consistent Surya Kumar Yadav wins the Most Valuable Player Award 💙#TATAIPL | #RCBvPBKS | #Final | #TheLastMile | @surya_14kumar pic.twitter.com/ZOgcBD0Xwb
मुसलमान भी कटेंगे, बहेगी खून की धारा : यूपी मंत्री का विवादित बयान, बकरीद पर मचा हड़कंप
स्वर्ण मंदिर में खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर उमड़ी भीड़
ट्रंप और मस्क में ज़ुबानी जंग, टेस्ला के शेयर धड़ाम, अनुबंध रद्द करने की धमकी
प्रतिबंधित पशु कटे तो मुसलमान भी कटेंगे: बीजेपी मंत्री का विवादित बयान
ब्रह्मोस के आगे चीनी डिफेंस सिस्टम फेल: पाकिस्तान की चिंता, चीन में बहस
लखनऊ में ढाई साल की मासूम से दरिंदगी, मुठभेड़ में आरोपी ढेर
कम कपड़े पहनने वाली लड़कियां मुझे... कैलाश विजयवर्गीय का महिलाओं के पहनावे पर विवादित बयान
30 सालों में हज यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट, क्या हैं असली कारण?
रूस के बदले से दहला यूक्रेन! 400 ड्रोन और 40 मिसाइलों से तबाही
इंग्लैंड रवाना होते ऋषभ पंत से सवाल - रोहित शर्मा कहां हैं? पंत के जवाब ने मचाया धमाल!