कम कपड़े पहनने वाली लड़कियां मुझे... कैलाश विजयवर्गीय का महिलाओं के पहनावे पर विवादित बयान
News Image

बीजेपी नेता और मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने महिलाओं के पहनावे को लेकर एक विवादित बयान दिया है। विजयवर्गीय ने कहा कि उन्हें कम कपड़े पहनने वाली लड़कियां अच्छी नहीं लगतीं और वो उनके साथ फोटो भी नहीं खिंचवाते। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके कारण राजनीतिक विवाद खड़ा हो सकता है।

कैलाश विजयवर्गीय गुरुवार को इंदौर के नेहरू पार्क स्थित सिंदूर वाटिका में पौधरोपण कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के कपड़ों पर टिप्पणी करते हुए कहा, हमारे यहां अच्छे कपड़े, गहने और श्रंगार करने वाली महिलाओं को अच्छा मानते हैं। लेकिन विदेश में जो लड़की कम कपड़े पहनती हैं, उनको अच्छा मानते हैं।

उन्होंने आगे कहा, विदेश में एक कहावत है। जिस तरह कम कपड़े पहनने वाली लड़कियों को सुंदर माना जाता है, उसी तरह कम भाषण देने वाले नेताओं को अच्छा माना जाता है। लेकिन मैं इसको नहीं मानता हूं। मुझे कम कपड़े पहने महिला अच्छी नहीं लगती है। मेरे साथ कम कपड़े पहने कोई लड़की सेल्फी खिंचाने आती है तो मैं मना कर देता हूं। कहता हूं पहले पूरे कपड़े पहनकर आओ तब खिंचाना।

बीजेपी नेता विजयवर्गीय ने न केवल महिलाओं के कपड़ों पर टिप्पणी की, बल्कि निगमायुक्त और IAS अधिकारी शिवम वर्मा का भी मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा कि निगमायुक्त को जब भी वे किसी काम को लेकर फोन करते हैं तो उनका जवाब हमेशा यस सर होता है, लेकिन काम नहीं होता है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

मैंने जंग रोकी, गर्व है : ट्रंप ने भारत-पाक संघर्ष विराम का क्रेडिट मांगा

Story 1

ChatGPT से ठेकेदार ने बनाई ऐसी सड़क, इंजीनियर भी खा गए धोखा!

Story 1

इजरायल का हिजबुल्लाह पर करारा प्रहार, बेरूत में ड्रोन निर्माण स्थल ध्वस्त

Story 1

अरुणाचल प्रदेश में भारत-म्यांमार सीमा पर तनाव, सुरक्षाबलों का मुंहतोड़ जवाब!

Story 1

वंदे भारत एक्सप्रेस भारत की सबसे लंबी सुरंग T-50 से गुजरी

Story 1

विजय माल्या का दावा: मोदी सरकार की मदद से भागा, जेटली को थी जानकारी!

Story 1

लखनऊ: CCTV फुटेज से खुला दरिंदगी का राज, एनकाउंटर में आरोपी ढेर

Story 1

PM मोदी की कश्मीर को बड़ी सौगात, चिनाब-अंजी रेल पुल का हुआ उद्घाटन

Story 1

तोमर बंधुओं की दबंगई: लोन लिया, किश्त नहीं दी, बैंक को धमकाया!

Story 1

हज के दौरान मक्का में मिसाइल डिफेंस सिस्टम: क्या है वजह?