मुसलमान भी कटेंगे, बहेगी खून की धारा : यूपी मंत्री का विवादित बयान, बकरीद पर मचा हड़कंप
News Image

उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त राजेश्वर सिंह के एक बयान से राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

5 जून को कुशीनगर जिले में बोलते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर सबको यह संकल्प लेना है कि किसी भी प्रतिबंधित पशु का वध नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित पशु गौ माता है और हमें उनकी रक्षा करनी है। किसी भी बड़े पशु जैसे गाय, बछड़ा, ऊंट आदि का वध नहीं होने देंगे।

मंत्री राजेश्वर सिंह ने खुले तौर पर मुसलमानों को चेतावनी देते हुए कहा कि बकरीद आ रही है और इस दौरान मुसलमानों को गाय नहीं काटने देंगे। उन्होंने अजीबो गरीब लहजे में कहा कि अगर प्रतिबंधित पशु कटेंगे तो मुसलमान भी कटेंगे और कुशीनगर में खून की धारा बह जाएगी।

सोशल मीडिया पर उनके इस बयान का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। वायरल वीडियो कुशीनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का बताया जा रहा है।

मंत्री राजेश्वर सिंह का इशारा बकरीद को लेकर था, जिसमें बकरों की कुर्बानी दी जाती है। उन्होंने स्पस्ट शब्दों में कहा कि किसी भी हालत में प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी नहीं दी जाएगी।

पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और इस मामले में पुलिस ने साफ कर दिया है कि सार्वजनिक स्थान पर कुर्बानी न की जाए और प्रतिबंधित पशुओं का वध न किया जाए। पुलिस ने चेतावनी दी है कि नियमों के खिलाफ काम करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

रूस के बदले से दहला यूक्रेन! 400 ड्रोन और 40 मिसाइलों से तबाही

Story 1

सहारनपुर में टला बड़ा हादसा: सेना के अपाचे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

Story 1

यूपी: ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, पहले भी कर चुका था ऐसी वारदातें

Story 1

नक्सलियों का आतंक: बीजापुर में ट्रक को आग के हवाले, राष्ट्रीय राजमार्ग पर दहशत

Story 1

अनुपमा में बड़ा मोड़: अनु के ज़रिये फिर लौटे अनुज, दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री की झलक

Story 1

नए कप्तान गिल के नेतृत्व में इंग्लैंड रवाना हुई टीम इंडिया, 20 जून से टेस्ट सीरीज का आगाज!

Story 1

जाति जनगणना हुई तो इनकी राजनीति समाप्त: राहुल गांधी का बिहार में बड़ा बयान

Story 1

मैया सम्मान योजना: रांची में लाभुकों के खाते में ₹2500 पहुंचे, आपको नहीं मिले तो तुरंत करें ये काम!

Story 1

छाता बनते ही पैराशूट! लड़की ने बंदर को दिया छाता, वो हवा में उड़ गया!

Story 1

केएल राहुल का इंग्लैंड में धमाका: शतक जड़कर टेस्ट टीम में ओपनिंग का दावा मजबूत!