बैंकाक से आए यात्री के बैग में मिले 47 जहरीले सांप और 5 कछुए, मुंबई एयरपोर्ट पर हड़कंप
News Image

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने एक भारतीय यात्री के पास से 47 जहरीले सांप और 5 कछुए बरामद किए। यात्री के पास सांप मिलने से सुरक्षा स्टाफ भी हैरान रह गया।

बताया जा रहा है कि यात्री थाईलैंड से बैंकाक से फ्लाइट लेकर भारत आया था। एयरपोर्ट पर अधिकारियों को रात में उस पर संदेह हुआ।

बैग की चेकिंग करने पर उसमें 47 बेहद जहरीले वाइपर सांप और 5 कछुए मिले, जिससे कस्टम अधिकारी भी सकते में आ गए।

अधिकारियों ने बताया कि वन्यजीव कल्याण के लिए काम करने वाले संगठन रॉ की टीम ने सांपों और कछुओं की प्रजातियों की पहचान करने में सहायता की।

बरामद जीवों में 3 स्पाइडर टेल्ड हॉर्न्ड वाइपर, 5 एशियन लीफ टर्टल और 44 इंडोनेशियन पिट वाइपर शामिल थे।

भारत में वन्यजीव संरक्षण कानूनों के तहत संरक्षित या संकटग्रस्त प्रजातियों का आयात प्रतिबंधित है।

इन जीवों को जब्त कर लिया गया है और अब इन्हें वापस उसी देश भेजा जाएगा जहां से इन्हें लाया गया था।

सुरक्षा एजेंसियों ने यात्री के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

सीमा शुल्क अधिकारियों ने रंग-बिरंगे सांपों की तस्वीरें भी जारी की हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

क्या पाकिस्तान पर भी परमाणु बम बरसाएगा इजराइल? नेतन्याहू के पुराने बयान से दहशत!

Story 1

क्या लालू यादव ने जन्मदिन पर बाबा साहेब का अपमान किया? बीजेपी ने घेरा, जानिए सच्चाई

Story 1

डेब्यू मैच में लूटेरे बने गेंदबाज, 4 ओवर में दिए 81 रन, बना शर्मनाक रिकॉर्ड!

Story 1

विदेशी सांसद ने छुए पीएम मोदी के पैर, वीडियो में दिखा प्रधानमंत्री का रिएक्शन

Story 1

इजरायली हमले से दहला ईरानी टीवी स्टूडियो, एंकर लाइव शो में कांप उठी!

Story 1

दीदी तेरा देवर दीवाना पर मियां-बीवी का धमाल, रोमांटिक डांस देख उड़े होश

Story 1

सलवार सूट वाली गुंडी: पेट्रोल पंप कर्मी के सीने पर पिस्तौल तानी, वीडियो वायरल

Story 1

अहमदाबाद विमान हादसा: छात्र के वीडियो में मिला अहम सुराग!

Story 1

क्या इज़राइल ईरान के परमाणु किले को भेदने में नाकाम है? क्या अमरीका गिराएगा ब्रह्मास्त्र या देगा धोखा?

Story 1

रैपिडो चालक की गुंडागर्दी: महिला को सरेराह जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल!