रैपिडो चालक की गुंडागर्दी: महिला को सरेराह जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल!
News Image

बेंगलुरु के जयनगर में रैपिडो बाइक चालक द्वारा एक महिला को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है।

बताया जा रहा है कि रैपिडो चालक महिला सवारी को लेकर जा रहा था। महिला ने जब चालक को लापरवाही से गाड़ी चलाने के लिए टोका, तो वह आगबबूला हो गया।

इसके बाद उसने महिला के गाल पर थप्पड़ जड़ दिया।

यह घटना जयनगर इलाके की है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रैपिडो चालक महिला को इतनी जोर से थप्पड़ मारता है कि वह जमीन पर गिर जाती है।

आसपास खड़े लोग तमाशा देखते रहे, किसी ने भी महिला की मदद नहीं की।

घटना 14 जून की बताई जा रही है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।

महिला एक ज्वैलरी की दुकान पर काम करती है। उसने 14 जून को अपने काम पर जाने के लिए रैपिडो बाइक बुक की थी।

रैपिडो चालक लापरवाही से गाड़ी चला रहा था और ट्रैफिक के नियमों का उल्लंघन कर रहा था।

महिला ने बाइक चालक को टोका और जयनगर इलाके में बीच रास्ते पर गाड़ी रोकने के लिए कहा।

दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। जब महिला ने पैसे देने के लिए मना किया, तो चालक ने गुस्से में आकर उसे थप्पड़ मार दिया।

वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने महिला से संपर्क किया।

शुरुआत में महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराने से मना कर दिया, लेकिन बाद में पुलिस के समझाने के बाद उसने शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

ईरान ने की हद पार, तो इजराइल की चेतावनी: इलाके खाली करें!

Story 1

अहमदाबाद विमान हादसे से दहल उठी रश्मिका मंदाना, कहा - मेरी रूह कांप गई...

Story 1

पत्नी का सड़क पर तांडव: पति के अफेयर का पता चलने पर प्रेमिका को पीटा!

Story 1

विजय सेतुपति की ऐस करेगी आपको खूब हंसाने और सोचने पर मजबूर, IMDb पर मिली 7.5 रेटिंग!

Story 1

तुर्की के दोस्त पाकिस्तान को पीएम मोदी का करारा जवाब, साइप्रस में ग्रीन लाइन का दौरा!

Story 1

रैश ड्राइविंग ना करो कहने पर ड्राइवर ने महिला को मारा थप्पड़, बेंगलुरु में शर्मनाक घटना!

Story 1

साइप्रस में PM मोदी का अनोखा स्वागत: पैर छूने पर प्रधानमंत्री की हैरान कर देने वाली प्रतिक्रिया

Story 1

साइप्रस में मोदी का बड़ा कदम, तुर्की को कड़ा संदेश!

Story 1

प्रलय मछली का आगमन: क्या कलियुग का अंत निकट है?

Story 1

एक बैग में दो सिर: अहमदाबाद विमान दुर्घटना के बाद परिजनों का दर्द, पूरे शव की मांग