गोहाना में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जमकर सराहना की।
शहीद मदनलाल ढींगड़ा स्टेडियम में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता के समापन समारोह में बड़ौली ने मुख्यमंत्री को देश के टॉप-3 मुख्यमंत्रियों में गिनाया। उन्होंने कहा कि सैनी का लोकप्रिय, मिलनसार और जनसंपर्क से भरपूर चेहरा आज हरियाणा की पहचान बन चुका है।
बड़ौली ने कहा कि नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बने लगभग एक वर्ष हुआ है। इस दौरान उन्होंने हर समाज को सम्मान दिया है। सैनी सरकार ने हरियाणा में महापुरुषों की जयंती को सम्मानपूर्वक मनाने की परंपरा को और मजबूती दी है।
उन्होंने लाडवा क्षेत्र की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने में उनकी अहम भूमिका रही। लाडवा की आवाज को पहले हरियाणा ने सुना और अब पूरा देश सुन रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यक्रम में आने से पहले बजरंग कलाकारों ने भी मुख्यमंत्री सैनी की लोकप्रियता की चर्चा की। हरियाणा के मुख्यमंत्री का नाम अब देशभर में चर्चित हो चुका है। टॉप-3 में उनका नाम आता है और इसका श्रेय प्रदेश की जनता के प्यार और मुख्यमंत्री की सहज मुस्कान को जाता है।
बड़ौली के इस बयान को भाजपा नेतृत्व में मुख्यमंत्री सैनी की मजबूत स्थिति के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।
मोहनलाल बड़ौली ने युवाओं से लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के जीवन मूल्यों और आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। अहिल्याबाई के 28 वर्ष के शासनकाल में समाज में अनेक सकारात्मक बदलाव आए और उन्होंने सैकड़ों धार्मिक स्थलों का पुनर्निर्माण करवाया। बड़ौली ने कहा कि उनके नेतृत्व से प्रेरणा लेकर आज के युवा भी समाज में बदलाव की अलख जगा सकते हैं।
टॉप-3 में गिने जाते हैं हरियाणा के नायाब मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी...
— Haryana BJP (@BJP4Haryana) May 31, 2025
- प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहनलाल बड़ौली जी@NayabSainiBJP @MohanLal_Badoli pic.twitter.com/XuIDP32ffR
पिताजी ही बनेंगे मुख्यमंत्री : जन्मदिन पर रुद्राभिषेक के बाद बोले नीतीश के बेटे निशांत
बाप रे! गुरुग्राम बना गाड़ियों का गोदावरी, सड़कों पर रेंगती जिंदगी
धूप में तपती बच्ची की पुकार: स्कूल बना दें, तकलीफ होती है
हफीज के अर्धशतक ने दिलाई पाकिस्तान को रोमांचक जीत, अब भारत से होगी टक्कर!
स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा! वाराणसी में बड़ा खुलासा
ड्यूटी पर जा रहे CRPF जवान की कांवड़ियों ने की पिटाई, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज
करणी सेना अध्यक्ष का विवादित वीडियो: इकरा हसन से शादी और ओवैसी को जीजा कहने की बात!
ना बिजली, ना बिल : बिहार में मुफ्त बिजली ऐलान पर यूपी मंत्री का तंज
CoinDCX पर साइबर हमला: हैकर्स ने उड़ाए 370 करोड़, क्या आपका पैसा सुरक्षित है?
महाराष्ट्र के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ...किस बात पर भड़कीं सुप्रिया सुले?