लालू यादव का नाती-नतिनियों पर उमड़ा प्यार, बच्चों को खिलाया सत्तू, फिर लगाया गले
News Image

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का अपने नाती-नतिनियों पर प्यार इंटरनेट मीडिया पर छाया हुआ है। लालू यादव 78 वर्ष के हो गए हैं और जन्मदिन के अवसर पर उन्हें देश की बड़ी हस्तियों ने शुभकामनाएं दीं।

लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर पटना स्थित राबड़ी आवास पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। दूर-दराज से उनके स्वजन भी इस खास मौके पर घर आए हैं। तेजस्वी यादव पहले से ही राजधानी में हैं, उनकी बेटियां भी बच्चों के साथ पिता के जन्मदिन पर मायके आई हैं।

लालू यादव का बच्चों के प्रति लगाव पहले भी देखा गया है। इस बार उनके नाती-नतिनी उन्हें हैप्पी बर्थडे कहने पटना आए हैं, जिसके दौरान लालू का बच्चों के साथ खास अंदाज इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बेटी रोहिणी आचार्य ने लालू और नन्हें-मुन्नों के साथ एक वीडियो अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया है। वीडियो में लालू यादव बच्चों को सत्तू खिलाते और गले लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

रोहिणी ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, हम नन्हे - मुन्हों के सबसे अच्छे सच्चे दोस्त हमारे नाना। उनके राजदुलारे हैं हम, सबसे प्यारे, सबसे न्यारे हमारे नाना। खूब कहानियां सुनाते नाना, सबसे अनूठे हमारे नाना। हम सबों का ख्याल रखते हमारे नाना। दिल से बिल्कुल ही हम जैसे हमारे नाना।

एक अन्य पोस्ट में रोहिणी ने लिखा, आप जिएं हजारों साल नाना, नटखटों की टोली को आलिंगन में लेकर नाना सारे जहान का लाड़- प्यार-दुलार और आशीर्वाद समेट कर उड़ेल देते .. तभी तो नाना सबको भाते, छुट्टियों में सब नाना के पास दौड़े चले आते ...। उन्होंने यह भी लिखा कि बच्चों को आइसक्रीम, कैंडी, चॉकलेट या मिठाई से ज्यादा नाना जी का सत्तू पसंद है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

पीएम मोदी के कनाडा दौरे से पहले खालिस्तान समर्थकों की भारत विरोधी रैली

Story 1

सेल्फी क्रेज बना कहर: पुणे में पुराना पुल गिरने से मची तबाही, कई लोग बहे

Story 1

पीछे आग का गोला, आगे विश्वास: प्लेन क्रैश में चमत्कारिक ढंग से बचे यात्री का वीडियो!

Story 1

अल्लाह हू अकबर... TV पर न्यूज़ पढ़ते वक़्त ईरानी एंकर पर गिरी इजरायली मिसाइल!

Story 1

हरियाणा राज्यसभा चुनाव: 3 साल बाद खुला राज, कार्तिकेय शर्मा का दावा - कांग्रेस के 2 विधायकों ने दिया था समर्थन

Story 1

क्या इजरायल पाकिस्तान के परमाणु ठिकानों को मिसाइल से तबाह करेगा? इस्लामाबाद में डर!

Story 1

ईरान में इजरायली हमले से भगदड़, सड़कों पर जाम, मेट्रो स्टेशन खुले

Story 1

रजनीकांत ने देखी कन्नप्पा , विष्णु मांचू को गले लगाकर फिल्म को बताया शानदार!

Story 1

क्या यही है बेशर्मी नहीं तो और क्या? हेलीकॉप्टर हादसे पर भाजपा प्रभारी का अटपटा बयान

Story 1

हरदोई में रिवॉल्वर रानी का आतंक, पेट्रोल पंप कर्मी पर पिस्तौल तानकर दी जान से मारने की धमकी